फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP Minister Anil Vij Tweet on Anniversary of Babri Mosque Demolition

जिस दिन और शक्तिशाली बनेंगे, राम मंदिर बनाकर हिसाब पूरा कर लेंगे: अनिल विज

Fri, 07 Dec 2018 09:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 07 Dec 2018 09:01 AM IST
विज्ञापन
BJP Minister Anil Vij Tweet on Anniversary of Babri Mosque Demolition
अनिल विज - फोटो : SELF

अयोध्या मामले में हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने एक विवादित ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि जब रामभक्त और ताकतवर बन जाएंगे, तो उस दिन अयोध्या में राम मंदिर बन जाएगा। मंत्री विज ये ट्वीट 6 दिसंबर को किया है, इसी दिन बाबरी मस्जिद का अयोध्या में विध्वंस किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री विज ने अपने विवादित ट्वीट में कहा कि ‘जब बाबर ताकतवर था, उसने राममंदिर तोड़कर वहां मस्जिद बनवा दी, उसने किसी कानून के तहत थोड़ी यह काम किया था, जिस दिन रामभक्त ताकतवर बने उन्होंने मस्जिद तोड़ दी। आधा काम कर दिया, जिस दिन और शक्तिशाली बनेंगे, वहां मंदिर बनाकर हिसाब पूरा कर देंगे।’


उधर, मंत्री विज के ट्वीट को रि-ट्वीट कर विज की निंदा की। कुछ लोग जहां मंत्री विज के समर्थन में ट्वीट कर रहे हैं, तो अधिकतर लोगों ने उनके इस बयान का विरोध जताया। कुछ लोगों ने तो मंत्री विज को सलाह दी है कि ये मामला संवदेनशील है, इसलिए एक जिम्मेदार पद पर बैठने के बाद मंत्री को इस तरह के बयान नहीं देने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed