फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP leaders video Viral, Randeep Surjewala says cm Manohar Lal encourage Corruption in state

सुरजेवाला का हमला, बोले- भाजपा झूठ बोलने वालों की सरकार, मनोहर हैं उनके सरदार

Mon, 26 Mar 2018 10:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र Updated Mon, 26 Mar 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
BJP leaders video Viral, Randeep Surjewala says cm Manohar Lal encourage Corruption in state

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और भाजपा एक तरफ तो भ्रष्टाचार को खत्म करने के झूठे दावे कर रहे हैं, लेकिन दूसरी ओर प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। दो भाजपा नेताओं के बीच हुई बातचीत वायरल होने के बाद कांग्रेस से दबाव में सरकार को जांच के आदेश देने पड़े हैं, लेकिन इसके बावजूद भ्रष्टाचार के संगीन आरोपों का सामना कर रहे एचएसएससी के चेयरमैन भारत भूषण भारती को तीन साल के लिए एक्सटेंशन दे दी गई, जबकि अन्य सदस्यों को एक साल की एक्सटेंशन दी गई। यह जनता के साथ धोखा ही नहीं बल्कि पाप है।

विज्ञापन


यह आरोप कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने लगाए हैं। वह रविवार को गांव अमीन में कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुरेश यूनिसपुर द्वारा आयोजित अधिकार रैली में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जनता यह जान रही है कि तथाकथित जांच केवल जनता की आंखों में धूल झोंकने के लिए की गई है। भारती की कारगुजारियों को भाजपा सरकार का पूरा समर्थन व संरक्षण प्राप्त है। भाजपा सरकार झूठों की सरकार है और सीएम मनोहर लाल उनके सरदार हैं।
विज्ञापन


सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा ने पिछले चार साल में 154 में से एक भी चुनावी वादा पूरा नहीं किया है। किसानों का भला करने की बजाए उन पर अत्याचार किए गए। प्रधानमंत्री बीमा योजना का किसानों को कोई लाभ नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

BJP leaders video Viral, Randeep Surjewala says cm Manohar Lal encourage Corruption in state

इसका नाम प्राइवेट मुनाफा योजना व किसान शोषण योजना होना चाहिए। भाजपा के विधायक व सांसद भी भाजपा से चुनाव के मैदान में उतरने से डर रहे हैं। कुरुक्षेत्र के सांसद तो पहले ही भाजपा की ओर से चुनाव न लड़ने की घोषणा कर चुके हैं। भिवानी के सांसद लोकसभा का चुनाव न लड़ने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। यही हाल करनाल व गुरुग्राम के सांसदों का है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की सोच जनता को तकलीफों को कम करना नहीं बल्कि धर्म व जाति के आधार पर जनता को बांटकर वोट लेना है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा की सरकार बनने से पहले कभी कोई जातीय और धार्मिक आधार पर दंगे नहीं हुए थे, लेकिन खट्टर सरकार के 4 साल के शासनकाल में 4 बार प्रदेश को दंगा-फसाद की आग में धकेला गया। 36 लोगों की मौत हुई। इसके लिए सीधे तौर पर भाजपा जिम्मेदार है।

सुरजेवाला ने कहा कि प्रदेश की जनता को कर्जे के बोझ तले दबा दिया गया है। 2013-14 में प्रदेश पर केवल 60 हजार 300 करोड़ रुपये का कर्ज था, लेकिन अब यह बढ़कर  1 लाख, 41 हजार, 792 करोड़ रुपये हो गया है। रैली को सुरजेवाला के अलावा प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुमित्रा चौहान, पूर्व विधायक रमेश गुप्ता, पवन दीवान, अनिल धंतोड़ी, फूल सिंह खेड़ी, राजकुमार वाल्मीकि, किसान कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेंद्र फौगाट, हरियाणा कृषक समाज के अध्यक्ष ईश्वर नैन, वीरेंद्र जागलान, रणधीर राणा, नाहर सिंह संधू, अमन चीमा, सतबीर भाना, सजीव भारद्वाज, रंजीता मेहता, प्रवेश राणा, प्रवीण नैन ने भी संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed