{"_id":"64e768d01da873299006cf8e","slug":"bjp-leader-sunil-jakhar-targets-punjab-government-on-advertisement-expenditure-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: 'चंद्रयान-3 की लागत 615 करोड़, भगवंत मान ने विज्ञापनों पर खर्चा दोगुना पैसा', भाजपा का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: 'चंद्रयान-3 की लागत 615 करोड़, भगवंत मान ने विज्ञापनों पर खर्चा दोगुना पैसा', भाजपा का आरोप
Thu, 24 Aug 2023 08:06 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 24 Aug 2023 08:06 PM IST
सार
भाजपा नेता सुनील जाखड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री को इसका जवाब देना चाहिए कि पंजाब का पैसा दूसरे राज्यों में प्रचार के लिए इस्तेमाल करने से पंजाब के लोगों को क्या फायदा होगा?
विज्ञापन
पंजाब भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ और सीएम भगवंत मान।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की आलोचना की। उन्होंने ट्वीट किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 615 करोड़ रुपये की लागत से चंद्रयान-3 मिशन पूरा कर लिया है लेकिन दूसरी तरफ पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार ने अपने प्रचार-प्रसार पर इससे करीब दोगुना रकम खर्च कर दी है। उन्होंने लिखा कि राज्य के किसान बाढ़ से हुए नुकसान के मुआवजे का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
सुनील जाखड़ ने लिखा कि इससे आम आदमी पार्टी नेतृत्व की सोच का पता चलता है कि कैसे ये लोग पंजाब की जनता की मेहनत की कमाई को अपनी राजनीति चमकाने में खर्च कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री मान अपनी पार्टी को दूसरे राज्यों में राजनीतिक लाभ पहुंचाने के लिए पंजाब के खजाने का पैसा खर्च कर रहे हैं।
विज्ञापन
दूसरी तरफ पंजाब के लोग बाढ़ की मार से भारी नुकसान झेल कर परेशान हैं और सरकार से मुआवजे की उम्मीद लगाए बैठे हैं। जाखड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री को इसका जवाब देना चाहिए कि पंजाब का पैसा दूसरे राज्यों में प्रचार के लिए इस्तेमाल करने से पंजाब के लोगों को क्या फायदा होगा?
विज्ञापन