फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP leader OP Dhankar and Subhash Barala targets on Rahul Gandhi Through Twitter

हरियाणा: ओपी धनखड़ और बराला का राहुल गांधी पर ट्विटर वार, दोनों नेताओं ने इस मुद्दे पर घेरा

Wed, 07 Oct 2020 01:45 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 07 Oct 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
BJP leader OP Dhankar and Subhash Barala targets on Rahul Gandhi Through Twitter
ओपी धनखड़ व सुभाष बराला। - फोटो : फाइल फोटो

हरियाणा में खेती बचाओ यात्रा पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर भाजपा ने जमकर निशाना साधा। मंगलवार सुबह ही भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ व पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ट्विटर पर सक्रिय हो गए। सुबह आठ बजे के बाद दोनों वरिष्ठ नेताओं ने हैशटैग राहुल, वाड्रा लाओ ट्विटर पर चलाया, जो थोड़ी ही देर में ट्रेंड करने लगा।

विज्ञापन


नए कृषि कानूनों पर कांग्रेस के विरोध की शुरू से काट कर रहे धनखड़ ने राहुल को हरियाणा में प्रवेश करने से पहले घेरने की कोई कसर नहीं छोड़ी। धनखड़ व बराला के ट्वीट पर अनेक रिट्वीट भी हुए। कांग्रेस जहां नए कानूनों पर केंद्र सरकार व भाजपा पर जुबानी हमला बोल रही है, वहीं भाजपा ने प्रगतिशील व अन्य किसानों को नए कानूनों की खूबियां बताने की मुहिम चलाई हुई है। सीएम मनोहर लाल खुद मैदान में उतरे हुए हैं।
विज्ञापन


धनखड़ के ट्वीट
राहुल जी, आज राबर्ट बढेरा जी को बुलवा लो-वो किल्ले म्हारे तरवा द्यो ।
हुड्डा साहब, अंबानी न भी बुलवा लो झज्जर की जमीन छुड़वा दो, आए सो किसाना खातर ये दो काम तो करवा दो, स्वामीनाथन व आपकी रिपोर्ट तै-आप तै लागू ना हुई ।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • राहुल जी, रॉबर्ट वाड्रा व अन्य पूंजीपतियों को साथ लाएं- किसानों की ली जमीनें वापस कराएं।
  • कृषि सुधारों का विरोध करने वाली ताकतों के झांसे में नहीं आने वाले हमारे किसान।

सुभाष बराला का ट्वीट
किसान हितैषी राहुल गांधी जी से मेरा आग्रह
किसान भाइयों की जमीन रॉबर्ट वाड्रा जी से वापस करवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed