{"_id":"66f206499983c1b50e0341f4","slug":"bjp-leader-attacked-with-hockey-sticks-car-glass-broken-chandigarh-news-c-16-pkl1043-524033-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: भाजपा नेता पर हाॅकी-डंडों से हमला, कार के शीशे तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: भाजपा नेता पर हाॅकी-डंडों से हमला, कार के शीशे तोड़े
विज्ञापन
मनीमाजरा। इंदिरा काॅलोनी में सोमवार सुबह करीब 8 बजे कुछ अज्ञात लोगों ने भाजपा नेता शशांक भट्ट पर हाॅकी-डंडों से हमला कर दिया और उनकी कार के शीशे तोड़ दिए। शशांक चंडीगढ़ भाजपा के उत्तराखंड सेल के युवा विंग के राज्य प्रधान हैं। वारदात के समय वह अपनी बेटी को स्कूल बस में बैठाने के लिए काॅलोनी से बाहर आए थे।
बेटी को स्कूल बस में चढ़ाकर वह कार से वापस घर जा रहे थे। सरकारी हाईस्कूल पॉकेट नंबर-8 के सामने कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने काले कपड़े से मुंह ढकने के साथ हेलमेट पहन रखा था। हमलावरों ने डंडे और हाॅकी से वार कर कार के शीशे तोड़ दिए। शशांक के मुताबिक, एक हमलावर के हाथ में पिस्तौल भी थी, जो उन्हें गाली देकर सबक सिखाने की बात कह रहा था।
शशांक ने कार से निकलकर दाैड़ लगा दी और 100 मीटर दूरी खड़ी बेटी के स्कूल बस में चढ़ गए। इस बीच स्थानीय लोगों ने शोर मचा दिया, जिसके चलते हमलावर हाॅकी-डंडे फेंककर भाग गए। शशांक ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस बुलाई। आईटी पार्क थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रिकाॅर्डिंग खंगालनी शुरू कर दी है ताकि हमलावरों का सुराग लगाया जा सके।
विज्ञापन
शशांक भट्ट ने कहा कि कुछ दिन पहले उन्होंने नशे के खिलाफ मुहिम चलाई थी। युवाओं को नशे से दूर करने के लिए वह हर साल किक्रेट टूर्नामेंट भी करवाते हैं। उनका कहना कि वह नशा समेत अन्य गलत गतिविधियों के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे। भाजपा के मंडल-4 के प्रधान अमित बिड़ला ने इस हमले की निंदा की है।