फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP in an attempt to cross the fleet with the votes of Dera supporters in punjab assembly elections

पंजाब चुनाव : डेरा समर्थकों के वोटों से बेड़ा पार लगाने के प्रयास में है भाजपा

Sun, 23 Jan 2022 05:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बठिंडा
अमर उजाला नेटवर्क, बठिंडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 23 Jan 2022 05:58 AM IST
सार

किसानों के प्रभाव वाली सीटों पर कैप्टन और ढींढसा दल के प्रत्याशी उतरेंगे।

विज्ञापन
BJP in an attempt to cross the fleet with the votes of Dera supporters in punjab assembly elections
भाजपा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने रणनीति तय कर ली है। सियासी जानकारों का कहना है कि प्रदेश में डेरा समर्थकों के वोट काफी हैं। ऐसे में भाजपा का प्रयास चुनाव का बेड़ा इनके सहारे पार लगाने का हो सकता है। डेरा समर्थकों के प्रभाव वाली मालवा की सीटों पर भाजपा अपने प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारेगी।
विज्ञापन


किसान वोटरों के प्रभाव वाली सीटों पर कैप्टन और ढींढसा दल के प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरेंगे। भाजपा ने शुक्रवार शाम को जिले की छह सीटों में से तीन सीटों मौड, तलवंडी साबो और भुच्चो मंडी से अपने प्रत्याशियों का नाम एलान कर दिया। उक्त तीनों सीटें डेरा समर्थकों के प्रभाव वाली हैं। 
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि 9 जनवरी को डेरा सलाबतपुरा जिला बठिंडा में डेरा सच्चा सौदा के दूसरे मुखी रहे शाह सतनाम के अवतार दिवस मनाने बहाने डेरा समर्थकों ने अपनी एकजुटता दिखाने के लिए बडे़ स्तर पर समागम का आयोजन किया था। इस समागम में विशेष तौर पर भाजपा के बडे़ नेता हरजीत ग्रेवाल ने भाजपा के पूर्व मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी के साथ शिरकत की थी। समागम वाले दिन डेरा सलाबतपुरा में डेरा सिरसा से जुड़ी पंजाब की राजनीतिक विंग भी पहुुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस डेरे के राजनीतिक विंग की भाजपा नेताओं के साथ एक विशेष बैठक भी हुई थी। जिसके बाद डेरा के राजनीतिक विंग के मखीराम सिंह ने सीधे तौर पर एलान किया था कि जो डेरे की बात सुनेगा, वो उनका समर्थन करेंगे। हालांकि, भाजपा नेता हरजीत ग्रेवाल और ज्याणी ने चुनाव संबंधी डेरे के राजनीतिक विंग से कोई भी बात होने से इनकार कर दिया था।
 

टिकटों के आवंटन में भाजपा के दिग्गज दरकिनार, पार्टी के टकसाली नेता गायब

भारतीय जनता पार्टी ने 34 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है और इसमें 13 सिख चेहरों को शामिल किया गया है। पार्टी के टिकट आबंटन में टकसाली भाजपाई एकदम दरकिनार हैं। पार्टी में हालात यह हैं कि बैठकों में टकसाली नेताओं के स्थान पर पहली कतार में वह नेता बैठे दिखाई दे रहे हैं, जिन्होंने हाल ही में भाजपा की सदस्यता हासिल की है। पार्टी में इस बात को लेकर रोष भी है कि जिन नेताओं ने पार्टी की एक-एक ईंट को पंजाब में लगाया, उनको दरकिनार नहीं करना चाहिए।

पार्टी में पंजाब की पहली कतार की लीडरशिप में तेजतर्रार नेत्री प्रो. लक्ष्मीकांता चावला, बलदेव प्रकाश चावला अमृतसर से अहम योगदान रहा है। जालंधर से मनोरंजन कालिया, होशियारपुर से तीक्षण सूद, जालंधर से भगत चुन्नी लाल, नंगल से मदन मोहन मित्तल, लुधियाना से प्रो. राजिंदर भंडारी का अहम योगदान रहा है, जो आंतकवाद के दौर से ही पंजाब में भाजपा का ध्वज उठाकर चल रहे हैं। इसके अलावा पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना भी अग्रणी नेताओं में शुमार हैं।

पार्टी की तरफ से कैप्टन व ढींढसा के साथ समझौते में इन तमाम चेहरों को दरकिनार किया गया। पार्टी की तरफ से सिख चेहरों को शामिल करने का अभियान जारी कर रखा है और लगातार पार्टी दूसरी पार्टियों से आने वाले सिख चेहरों को तरजीह देने लगी है। यही वजह कि पंजाब में चुनावी बिसात में प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत के अगल-बगल राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी के अलावा परमिंदर बराड़ नजर आ रहे हैं। पंजाब में पार्टी अब टकसाली नेताओं के स्थान पर दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान मनजिंदर सिंह सिरसा की हर कदम पर सलाह लेकर रणनीति तैयार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed