फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP handed over command to Union Ministers and Chief Ministers in campaign for Chandigarh Municipal Corporation elections

चंडीगढ़ मेयर की सीट पर भाजपा की निगाहें: सीएम व केंद्रीय मंत्री वोट साधने में जुटे, जयराम और अनुराग ठाकुर भी करेंगे प्रचार

Fri, 17 Dec 2021 10:54 AM IST
ajay kumar प्रवीण पाण्डेय, अमर उजाला, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 17 Dec 2021 10:54 AM IST
सार

सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि जनता का जो मूड हमने भांपा है उसमें अभी तक सब पॉजिटिव लग रहा है। एक दो सीट पर स्थिति थोड़ी गड़बड़ है। जिसे समय रहते कवर कर लिया जाएगा। मेट्रो, ट्रैफिक, पार्क और साइकिल ट्रैक आदि के मुद्दे लेकर हम जनता के बीच में जा रहे हैं। हमने एक नारा दिया है कि जो देश सजाए, हम उनको सजाएंगे।

विज्ञापन
BJP handed over command to Union Ministers and Chief Ministers in campaign for Chandigarh Municipal Corporation elections
मनोहर लाल, पीयूष गोयल व जयराम ठाकुर। - फोटो : फाइल फोटो।

विस्तार

पंजाब चुनाव से पहले भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने चंडीगढ़ निगम चुनाव पर नजरें गड़ा दी हैं। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने साफ कर दिया है कि किसी भी कीमत पर चंडीगढ़ मेयर का पद पार्टी के खाते में जाना चाहिए। इसके लिए पार्टी ने नेताओं की लंबी चौड़ी फौज मैदान में उतार दी है। 

विज्ञापन


स्थानीय मतदाताओं को लुभाने के लिए पार्टी स्थानीय नेताओं का सहारा ले रही है जबकि आसपास के प्रदेश के मतदाताओं के लिए पार्टी उनके प्रदेश के नेता को प्रचार के लिए भेज रही है। इस कड़ी में उत्तर प्रदेश के लोगों को लुभाने के लिए पार्टी ने मनोज तिवारी की जिम्मेदारी लगाई है। 
विज्ञापन


गुरुवार को चुनावी सरगर्मियां इतनी तेज रहीं कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, सांसद मनोज तिवारी और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल एक साथ चुनाव मैदान में प्रचार के लिए उतरे। शुक्रवार को प्रचार के लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर यहां आएंगे जबकि 19 दिसंबर को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का कार्यक्रम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार के कुछ मंत्रियों को भी बुलाने का पार्टी का कार्यक्रम है। इसके अलावा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तय होना बाकी है। 20 दिसंबर को एक बार फिर से मनोज तिवारी चंडीगढ़ में सभा करेंगे। अमर उजाला से फोन पर हुई बातचीत में सांसद मनोज तिवारी ने बताया कि चुनाव कोई भी हो, पार्टी छोटे से छोटे चुनाव को गंभीरता से लेती है। फिर यह तो नगर निगम का चुनाव है। पंजाब हरियाणा की राजधानी होने के नाते चंडीगढ़ का चुनाव अपने आप ही अहम हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed