भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने किया लॉकडाउन का उल्लंघन, न मास्क लगाया और न रखी सोशल डिस्टेंसिंग
- निमंत्रण पर मैच देखने पहुंचे थे मनोज तिवारी
- स्टेडियम में 18 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रवेश किया
- स्टेडियम में बिना मास्क लगाए बैठे मनोज तिवारी।
- शारीरिक दूरी के नियमों का पालन किए बिना मनोज तिवारी लोगों से घिरे रहे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्टेडियम में दो टीमों के बीच होने वाले मैच में मनोज तिवारी ने भी खेलने की इच्छा जाहिर की तो उनको टीम में शामिल किया गया। अपनी टीम के लिए पहले बल्लेबाजी करते हुए मनोज तिवारी ने 9 चौकों व 2 छक्कों की मदद से कुल 67 रन बनाए, जिसके बाद वह कैच आउट होकर पैवेलियन लौट गए और उनकी टीम ने 20 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 238 रन जोड़े।
सोशल मीडिया पर छाए सोनू सूद, कहते हैं- एक-एक प्रवासी मजदूर को उसके घर तक पहुंचाकर रहूंगा
इसके बाद उन्होंने अपनी टीम के लिए गेंदबाजी भी की। उन्होंने तीन ओवर में बिना विकेट झटके 40 रन दिए। लेकिन उनकी टीम ने विपक्षी टीम को 208 रनों पर ही समेट दिया और मनोज तिवारी की टीम मैच जीतने में कामयाब रही।
मैच में लॉकडाउन के नियमों का हुआ उल्लंघन
स्टेडियम में 18 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रवेश किया। इसके अलावा स्टेडियम में दर्शक के तौर पर कई व्यक्ति भी मौजूद रहे। मैच में शारीरिक दूरी का ध्यान भी नहीं रखा गया। मैच के दौरान व मैच के बाद व्यक्ति झुंड में खड़े दिखाई दिए। मनोज तिवारी भी स्टेडियम में शारीरिक दूरी कायम नहीं रख सके। स्टेडियम में अपने संबोधन के दौरान मनोज तिवारी लोगों से घिरे दिखे।
लॉकडाउन के चौथे चरण में डीसी की ओर से खेल स्टेडियम खोलने की अनुमति दी जा चुकी है, लेकिन उसके लिए नियम भी बनाए गए हैं। जिनकी अनुपालना की जानी चाहिए। मैच के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। इस बारे में पता कराया जाएगा।
- स्वप्निल रविंद्र पाटिल, एसडीएम गन्नौर