फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP central leaders know about Punjab election strategy

राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक : पंजाब चुनाव की रणनीति से रूबरू हुए भाजपा के केंद्रीय नेता

Mon, 08 Nov 2021 01:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ 
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 08 Nov 2021 01:36 AM IST
सार

अश्वनी शर्मा ने केंद्रीय नेताओं से सूबे की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों और चुनाव को लेकर तैयार की गई रणनीति पर चर्चा की।

विज्ञापन
BJP central leaders know about Punjab election strategy
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : PTI

विस्तार

दिल्ली में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पंजाब भाजपा के नेताओं ने भी वर्चुअल रूप से शिरकत की। प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से बैठक में शामिल केंद्रीय नेतृत्व ने पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति की जानकारी ली। अश्वनी शर्मा ने केंद्रीय नेताओं से सूबे की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों और चुनाव को लेकर तैयार की गई रणनीति पर चर्चा की।

विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी की एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकश नड्डा की अध्यक्षता में दिल्ली में संपन्न हुई। बैठक में पंजाब से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने बैठक का नेतृत्व किया तथा उनके साथ संगठन महामंत्री दिनेश कुमार, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना व वरिष्ठ भाजपा नेता हरजीत सिंह गरेवाल वर्चुअल माध्यम से जुड़े। 
विज्ञापन


अश्वनी शर्मा ने पंजाब की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों से पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व को विस्तृत जानकारी दी। शर्मा ने प्रदेश में चुनाव को लेकर चल रही संगठनातमक तैयारियों से भी पार्टी नेतृत्व को अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि बैठक का मुख्य संदेश ‘सेवा और समर्पण’ था, चाहे वो देश में 100 करोड़ से ऊपर लोगों को वैक्सीन लगाने का कार्य रहा हो या फिर कोरोना काल में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा की जनता की सेवा हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed