फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP candidate Krishan Lal Panwar and Independent Kartikeya Sharma declared winner of two Rajya Sabha seats in Haryana

Haryana Rajya Sabha election: 88 के फेर में फंसे अजय माकन... यूं बैठा कार्तिकेय की जीत का गणित

Sat, 11 Jun 2022 09:47 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 11 Jun 2022 09:47 AM IST
सार

हरियाणा में राज्यसभा चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस कई दिन से तैयारी में जुटी थी। विधायकों को लालच से बचाने के लिए उन्हें रायपुर भी भेजा गया था लेकिन अंत में कुलदीप बिश्नोई ने पार्टी का हाथ छोड़ दिया और अजय माकन हार गए। 

विज्ञापन
BJP candidate Krishan Lal Panwar and Independent Kartikeya Sharma declared winner of two Rajya Sabha seats in Haryana
कार्तिकेय शर्मा और कृष्ण लाल पंवार के साथ सीएम मनोहर लाल। - फोटो : करुण शर्मा

विस्तार

हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों पर शुक्रवार देर रात भाजपा के कृष्ण लाल पंवार और भाजपा-जजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी कार्तिकेय शर्मा को विजेता घोषित किया गया। कांग्रेस के दिग्गज नेता अजय माकन मात खा गए। कांग्रेस ने भीतरघात से बचने के तमाम प्रयास किए लेकिन वे एक वोट से मात खा गए।

विज्ञापन


शुक्रवार को मतदान के बाद पांच बजे से मतगणना शुरू होनी थी, लेकिन जजपा नेताओं और निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा ने कांग्रेस के दो विधायक किरण चौधरी और बीबी बत्रा के मतों पर आपत्ति दर्ज आयोग से अवैध करार देने की मांग की थी। कार्तिकेय के समर्थन में भाजपा और दूसरी तरफ से कांग्रेस चुनाव आयोग पहुंची। इसके बाद तेजी से घटनाक्रम बदला और देर रात कांग्रेस को हार का मुंह देखना पड़ा

विज्ञापन

कुल 89 वोट पड़े

हरियाणा राज्यसभा चुनाव में कुल वोट 89 पड़े। इनमें वैध मत 88 पाए गए। पंवार को जीत के लिए 31 वोट चाहिए थे जबकि कांग्रेस को 30 मत। कांग्रेस का एक वोट रद्द हुआ तो 29 रह गए। वहीं कार्तिकेय को 28 वोट मिले, लेकिन वैध मत की संख्या 88 होने के कारण कृष्ण लाल पंवार के पहली प्राथमिकता के 1.66 फीसदी वोट कार्तिकेय को मिलने के कारण वह जीत गए। कांग्रेस के पोलिंग एजेंट बीबी बत्रा ने कहा-कुलदीप बिश्नोई ने पार्टी के प्रत्याशी को वोट नहीं डाला। इस वजह से माकन की हार हुई। यदि वह कांग्रेस प्रत्याशी को वोट देते तो हम अवश्य जीतते।

विज्ञापन
विज्ञापन

छह निर्दलीय विधायकों ने पंवार और भाजपा के 15 विधायको ने कार्तिकेय को दिए वोट

हरियाणा राज्यसभा चुनाव में भाजपा और निर्दलीय विधायकों में बड़ा समझौता हुआ था। छह निर्दलीय विधायकों ने भाजपा प्रत्याशी कृष्ण लाल पंवार को वोट दिया, जबकि भाजपा के 15 विधायकों ने निर्दलीय प्रत्याशी कार्तिकेय शर्मा के पक्ष में मतदान किया। विश्वसनीय सूत्रों का दावा है कि यह सब इसलिए किया गया ताकि निर्दलीय विधायकों पर खरीद फरोख्त के आरोप न लग सकें।

बताया जा रहा है कि पहले यह तय हुआ था कि भाजपा के प्रत्याशी को भाजपा के 31 विधायक वोट करेंगे। लेकिन सुखविलास होटल में बैठक में निर्दलीय विधायक इस बात पर अड़ गए कि वे कृष्ण लाल पंवार को वोट करेंगे न कि निर्दलीय कार्तिकेय शर्मा को। देर रात उच्च पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद भाजपा ने अपनी रणनीति बदलते हुए फैसला लिया कि भाजपा के 15 विधायक निर्दलीय कार्तिकेय को वोट करेंगे ओर बलराज कुंडू को छोड़कर 6 निर्दलीय विधायक भाजपा प्रत्याशी कृष्ण लाल पंवार को वोट करेंगे। 

एक निर्दलीय विधायक ने बताया कि उन्होंने सीएम मनोहर लाल को बता दिया था कि वे भाजपा के साथ हैं, लेकिन निर्दलीय विधायक को वोट देंगे तो उन पर खरीद फरोख्त के आरोप लग सकते हैं। इसलिए वे भाजपा को वोट देंगे न कि निर्दलीय प्रत्याशी को। इस बैठक के बाद भाजपा ने अपनी रणनीति में बदलाव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed