{"_id":"66f6882af4bf882ca901c043","slug":"bjp-campaign-vehicle-broke-down-inld-vehicle-carry-that-vehicle-dushyant-chautala-taunted-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Election: भाजपा के प्रचार की लगी गाड़ी हुई खराब; इनेलो के वाहन ने लगाया टोचन, दुष्यंत ने कसा तंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Election: भाजपा के प्रचार की लगी गाड़ी हुई खराब; इनेलो के वाहन ने लगाया टोचन, दुष्यंत ने कसा तंज
Fri, 27 Sep 2024 03:55 PM IST
अंकेश ठाकुर
कुलदीप शुक्ला, चंडीगढ़
कुलदीप शुक्ला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Fri, 27 Sep 2024 03:55 PM IST
सार
करनाल जिले के असंध सीट पर भाजपा उम्मीदवार योगेंद्र राणा और इनेलो-बसपा गठबंधन से गोपाल सिंह आमने-सामने चुनावी मैदान में हैं। इन दोनों उम्मीदवारों के चुनाव प्रचार से जुड़ा एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी की प्रचार वाली गाड़ी को टोचन कर ले जाती इनेलो उम्मीदवार की गाड़ी।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए सभी दलों के उम्मीदवार प्रचार प्रसार में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। सभी दलों के प्रत्याशियों ने प्रचार के लिए ताकत झोंक दी है। करनाल जिले के असंध सीट पर भाजपा उम्मीदवार योगेंद्र राणा और इनेलो-बसपा गठबंधन से गोपाल सिंह आमने-सामने चुनावी मैदान में हैं। इन दोनों उम्मीदवारों के चुनाव प्रचार से जुड़ा एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के देख हर कोई अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है।
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में लगी गाड़ी खराब होने के बाद बसपा प्रत्याशी के चुनाव प्रचार वाली गाड़ी उसे टोचन कर लेकर जा रही है। वीरवार को पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने वह वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए तंज कसा कि दोनों जिगरी यार टोचन करके चल पड़े हैं, अब इनेलो ऐसे बीजेपी की नैया पार लगवाएगी।
विज्ञापन
दरअसल जजपा पहले से इनेलो के खिलाफ हमलावर है। पार्टी के शीर्ष नेता दुष्यंत चौटाला, पूर्व विधायक नैना चौटाला सहित अन्य जजपा नेता इनेलो को भाजपा की बी टीम बताकर घेरने में लगे हैं। सिरसा विधानसभा सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार गोपाल कांडा को इनेलो-बसपा गठबंधन ने समर्थन दिया हुआ है। जबकि भाजपा उम्मीदवार ने सिरसा सीट से कांडा के सामने अपना नामांकन वापस ले लिया था। इसके बाद जजपा के साथ कांग्रेस भी इनेलो पर भाजपा की बी का ठप्पा लगाने में लग गई थी। पहले भी दुष्यंत चौटाला इनेलो और भाजपा के खिलाफ तंज कसते हुए बोल चुके हैं कि मनोहर लाल कहे कांडा हमारा और उधर कांडा इनेलो को प्यारा।
विज्ञापन