फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP attacks AAP-Congress alliance, alleging misuse of power against unarmed woman

Chandigarh News: निहत्थी महिला पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप, भाजपा ने आप–कांग्रेस गठबंधन को घेरा

Mon, 19 Jan 2026 02:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
BJP attacks AAP-Congress alliance, alleging misuse of power against unarmed woman
चंडीगढ़। भाजपा पार्षद सुमन की जेठानी की गिरफ्तारी को लेकर शहर की राजनीति गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी ने इस कार्रवाई को लोकतंत्र, संविधान और महिला सम्मान पर सीधा हमला बताते हुए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन को कटघरे में खड़ा किया है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजीव राणा ने इसे प्रशासनिक कार्रवाई नहीं बल्कि सत्ता के संरक्षण में रची गई सुनियोजित राजनीतिक साजिश बताया है।
विज्ञापन

संजीव राणा ने कहा कि सुबह-सुबह एक निहत्थी महिला को उसके घर से उठाया जाना न केवल अमानवीय है बल्कि सत्ता के दुरुपयोग का खुला उदाहरण भी है। यह महिला किसी की जेठानी भर नहीं बल्कि चंडीगढ़ की बेटी है। आरोप लगाया कि जब मासूम बच्चे अपनी मां के लिए रोते रहे, तब सत्ता में बैठे लोग पूरी तरह असंवेदनशील बने रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ का सांसद कांग्रेस से है। कांग्रेस का आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन है। ऐसे में कांग्रेस यह कहकर अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकती कि इस मामले में उसकी कोई भूमिका नहीं है। संजीव राणा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की सहमति और संरक्षण के बिना आम आदमी पार्टी इस तरह की कार्रवाई नहीं कर सकती। भाजपा नेता ने पंजाब पुलिस को चंडीगढ़ भेजे जाने पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि यह दोनों दलों के इशारे पर हुई कार्रवाई का संकेत है। उन्होंने इसे डर, दबाव और दमन की राजनीति बताया और पूछा कि आखिर एक महिला को उसके बच्चों के सामने अपमानित करने का आदेश किसने दिया। संजीव राणा ने कहा कि भाजपा चंडीगढ़ की बेटियों के सम्मान की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed