फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP asked councillors and leaders who is the candidate in your opinion

Chandigarh News: भाजपा ने पार्षद और नेताओं से पूछा आपकी नजर में कौन है उम्मीदवार

Mon, 29 Dec 2025 02:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
BJP asked councillors and leaders who is the candidate in your opinion
चंडीगढ़। मेयर चुनाव के लिए भाजपा में मंथन तेज हो गया है। आप के दो पार्षदों के भाजपा में शामिल होने के बाद बदले सियासी समीकरणों के बीच रविवार को पार्टी प्रभारी व गाजियाबाद सांसद अतुल गर्ग ने पार्षदों और पदाधिकारियों के साथ मैराथन बैठक की। बैठक का मकसद संभावित मेयर प्रत्याशी को लेकर जमीनी राय जानना रहा।
विज्ञापन

अतुल गर्ग ने पहले संयुक्त बैठक की, इसके बाद चयनित पार्षदों से अलग-अलग बातचीत कर उनकी पसंद और अपेक्षाएं जानीं। सूत्रों के अनुसार रायशुमारी में अनूप गुप्ता और महेश इंदर सिंह सिद्धू के नाम प्रमुखता से उभरे। कंवर राणा और सौरभ जोशी के नामों पर भी चर्चा हुई। पार्षदों ने नेतृत्व क्षमता, संगठनात्मक अनुभव और निगम के कामकाज की समझ को अहम बताया। भाजपा फिलहाल किसी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहती। निगम में भाजपा और विपक्ष के 18-18 वोट हैं। ऐसे में पार्टी संभावित जोड़-तोड़ को ध्यान में रखते हुए जल्द फैसला ले सकती है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed