फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP appoints Home Minister Amit Shah and MP CM Mohan Yadav as observers in Haryana

अमित शाह हरियाणा के पर्यवेक्षक नियुक्त: भाजपा में बढ़ी गुटबाजी, क्या अनिल विज और राव इंद्रजीत पार्टी से नाराज?

Sun, 13 Oct 2024 08:25 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 13 Oct 2024 08:25 PM IST
सार

भाजपा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को हरियाणा में पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। हाईकमान ने यह फैसला अनिल विज और राव इंद्रजीत सिंह को लेकर चल रही खींचतान के बीच लिया है। 

विज्ञापन
BJP appoints Home Minister Amit Shah and MP CM Mohan Yadav as observers in Haryana
केंद्रीय मंत्री अमित शाह। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा में 16 अक्तूबर को भाजपा के विधायक दल की बैठक में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए भाजपा के संसदीय बोर्ड ने पर्यवेक्षक के तौर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को जिम्मेदारी सौंपी है। उनके साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी पर्यवेक्षक होंगे। 

विज्ञापन


सूत्रों का दावा है कि विधायक दल का नेता चुनने के समय अनिल विज सीएम पद को लेकर अपना दावा ठोक सकते हैं। इसके अलावा, बाहर से केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह भी मुख्यमंत्री पद को लेकर दावा जताते रहे हैं। पार्टी हाईकमान ने इन दोनों के तेवरों को देखते ही अमित शाह को यह जिम्मेदारी सौंपी है, ताकि पार्टी में कोई गुटबाजी न दिखे और सारी प्रक्रिया आराम से पूरी हो सके। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मनोहर लाल के इस्तीफे के बाद 12 मार्च को भाजपा विधायक दल की बैठक हुई थी। बैठक में भाजपा हाईकमान की ओर से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और पार्टी के महासचिव तरुण चुघ को पर्यवेक्षक बनाया गया था। हरियाणा निवास में हुई बैठक में हरियाणा मामलों के प्रभारी बिप्लब देब भी मौजूद थे। जब विधायक दल के नेता के रूप में नायब सैनी का नाम सामने आया तो पूर्व मंत्री अनिल विज नाराज हो गए थे। नाराजगी भी इतनी बढ़ गई थी कि वह पर्यवेक्षकों के सामने ही बैठक छोड़कर बाहर आ गए थे। 

इस बार उसी तरह की स्थिति न बने, इसलिए हाईकमान ने पहले ही मजबूत तैयारी की है। पार्टी हाईकमान का मानना है कि जब बैठक में अमित शाह होंगे, तो कोई विवाद पैदा नहीं होगा और आसानी से नायब सैनी के नाम पर मुहर लग जाएगी। क्योंकि खुद अमित शाह ने पंचकूला में सैनी को अगला मुख्यमंत्री बनाने का एलान किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed