{"_id":"5b7c589342c79246494d2f9a","slug":"bjp-activists-shouted-slogans-out-of-sidhu-s-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढः भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने नवजोत सिद्धू के घर के बाहर की जमकर नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढः भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने नवजोत सिद्धू के घर के बाहर की जमकर नारेबाजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 22 Aug 2018 09:47 AM IST
विज्ञापन
भाजयुमो कार्यकर्ता
नवजोत सिद्धू की पाक आर्मी चीफ से गलबहियां तूल पकड़ती जा रही हैं। मंगलवार शाम सात बजे भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने अलग अलग स्लोगन लिखे पोस्टर भी ले रखे थे। पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।
भाजयुमो के चंडीगढ़ प्रधान गौरव गोयल कार्यकर्ताओं के साथ वोगनवेलिया गार्डन वार मेमोरियल के पास सिद्धू के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन कर रहे थे। यहां से उन्होंने सेक्टर तीन स्थित सिद्धू के घर की ओर कूच किया तो पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक लिया। यहां कुछ देर तक प्रदर्शन करने के बाद सभी पार्क में इकट्ठे हो गए।
इस बीच कुछ कार्यकर्ताओं का दूसरा गुट पुलिस को चकमा देकर सिद्धू के घर तक पहुंच गया। यहां कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की। इसका पता चलते ही पुलिस के होश उड़ गए। तत्काल पुलिस ने वहां पहुंचकर 12 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया और सेक्टर तीन थाने ले आई। बाद में पुलिस ने सभी को छोड़ दिया।