फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bilateral meeting between India and France at Ambala Airbase

अंबाला एयरबेस में भारत-फ्रांस के बीच द्विपक्षीय बैठक, राजनाथ ने दिया रक्षा क्षेत्र में निवेश का न्योता

Thu, 10 Sep 2020 11:56 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 10 Sep 2020 11:56 PM IST
सार

  • भारत और फ्रांस प्रतिनिधिमंडल की द्विपक्षीय वार्ता में रक्षा क्षेत्र में निवेश पर दिया गया जोर
  • भारत ने फ्रांस को मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत की जानकारी देते हुए मौजूदा समय को निवेश का अच्छा अवसर बताया
  •  फ्रांस की रक्षामंत्री बोलीं- फ्रांस सरकार इस प्रस्ताव पर अपना रवैया सकारात्मक रखेगी

विज्ञापन
Bilateral meeting between India and France at Ambala Airbase
भारत-फ्रांस के बीच द्विपक्षीय बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर भारतीय और फ्रांसीसी प्रतिनिधि मंडल के बीच द्विपक्षीय वार्ता भी संपन्न हुई। वार्ता में भारत और फ्रांस के रक्षामंत्रियों समेत दोनों देशा के आला सैन्य अधिकारी मौजूद रहे। वार्ता के दौरान दोनों देशों के बीच जहां रक्षा क्षेत्रों में अपने रिश्ते और प्रगाढ़ करने पर बल दिया गया। वहीं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने फ्रांस को रक्षा क्षेत्र में निवेश करने का भी न्योता दिया।

विज्ञापन


वार्ता के दौरान रक्षामंत्री व अन्य आला अफसरों ने फ्रांस के प्रतिनिधिमंडल को मेक इन इंडिया पहल की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान बताया गया कि महामारी में भारत इस पहल को और मजबूती से आगे लेकर जा रहा है। इसमें रक्षा उपकरण संबंधी क्षेत्र एक अपार संभावनाओं का क्षेत्र हैं।
विज्ञापन


फ्रांस प्रतिनिधिमंडल को बताया गया कि इसी कोरोना काल में देश की सरकार ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ के तहत डिफेंस इंडस्ट्री क्षेत्र के लिए एक बड़े पैकेज की भी घोषणा की है। ऐसे में फ्रांस के लिए भारतीय डिफेंस इंडस्ट्री में निवेश करने का अच्छा अवसर भी है। रक्षामंत्री ने वार्ता में फ्रांस को देश की डिफेंस इंडस्ट्री में निवेश का न्योता भी दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत और फ्रांस लंबे समय से आर्थिक, सांस्कृतिक और रणनीतिक साझेदार रहे हैं। मजबूत लोकतंत्र के प्रति हमारी आस्था और संपूर्ण विश्व में शांति की कामना, हमारे आपसी संबंधों के आधार हैं। वर्तमान दौर में, दुनिया में सुरक्षा के साथ-साथ, आर्थिक और भू-राजनीतिक मुद्दे नए-नए रूपों में हमारे सामने आ रहे हैं। इनका लगातार सामना करते हुए, हम दो बड़े लोकतंत्र, एक स्थायी, सक्रिय, और भविष्योन्मुखी संबंध बनाने और बढ़ाने में कामयाब रहे हैं। हमने न सिर्फ एक दूसरे की जरूरतों और चुनौतियों को गहराई से समझा है, बल्कि उनसे पार पाने की दिशा में कदम से कदम मिला कर आगे बढ़ रहे हैं।

रक्षा मंत्री के अनुसार भारत की स्वाधीनता के बाद, हमारे देश और फ्रांस के बीच जीवंत रक्षा सहयोग विकसित हुआ है। आपसी रक्षा सहयोग से हमारी एयरफोर्स ने फ्रेंच फाइटर एयरक्रॉफ्ट से अपने आपको न सिर्फ लैस किया है बल्कि अनेक मिशन को सफलतापूर्वक अंजाम भी दिया है। 1965 के युद्ध में पाकिस्तान के खिलाफ हमारी विजय इस बात की गवाह है। 

साथियों एक बार फिर एयरफोर्स ने 1999 में करगिल में भी यह इतिहास दोहराया था। उधर, बैठक में फ्रांस की रक्षामंत्री फ्लोरेंस पार्ले ने कहा कि उन्हें भारत की ओर से निवेश संबंधी जो न्योता मिला है, वे उसका सम्मान करती हैं। उनके अनुसार भारत और फ्रांस एक विशेष रणनीतिक साझेदार हैं। जो समय के साथ लगातार मजबूत हो रहा है। फ्रेंच सरकार इस ऑफर पर भी अपना रवैया सकारात्मक रखेगी, ऐसी उन्हें आशा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed