{"_id":"5c2c465fbdec226d6e093b76","slug":"bikram-singh-majithia-statement-on-navjot-sidhu-and-his-wife-navjot-kaur-sidhu","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजीठिया का तंज- नवजोत सिद्धू की पत्नी भी नहीं बता सकती वे कहां हैं, भगवान उन्हें सद्बुद्धि दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजीठिया का तंज- नवजोत सिद्धू की पत्नी भी नहीं बता सकती वे कहां हैं, भगवान उन्हें सद्बुद्धि दे
Wed, 02 Jan 2019 10:44 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 02 Jan 2019 10:44 AM IST
विज्ञापन
बिक्रम सिंह मजीठिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिक्रम सिंह मजीठिया ने नवजोत सिद्धू और उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू पर नए साल पर ऐसा तंज कस दिया कि सुनकर सभी चुप ही रह गए। पूर्व मंत्री मजीठिया ने नव वर्ष की सुबह अपने परिवार के साथ श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका। इस दौरान मीडिया ने उनसे पूछा कि मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा था कि वह शनिवार और रविवार को गुरु नगरी में रहकर सेवा करेंगे, पर पिछले कई दिनों से वह गुरु नगरी से गायब हैं।
इस सवाल के जवाब में मजीठिया ने कहा कि इस बारे में तो मीडिया सिद्धू से ही बात करे। बार बार पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सिद्धू की पत्नी भी नहीं बता सकती कि इस समय वह कहां हैं। मजीठिया को जब बताया गया कि सिद्धू एक बार फिर कपिल शर्मा के शो में चले गए हैं, तो उन्होंने कहा कि अच्छा हुआ, वह पाकिस्तान के चीफ ऑफ आर्मी बाजवा को जफ्फी तो नहीं डाल रहे है। मजीठिया ने कहा कि वह गुरु के आगे अरदास करके आए हैं कि उन्हें भी सद्धबुद्धि दें।
उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में धांधली हुई है। वित्त मंत्री मनप्रीत बादल का वोट कोई दूसरा डाल गया। इससे स्पष्ट है कि जब पंजाब के एक मंत्री का वोट कोई जाली डाल सकता है तो आम आदमी का वोट कैसे सुरक्षित रह सकता है। पंच-सरपंच चुनने की प्रक्रिया कांग्रेस को प्रदेश पार्टी के दफ्तर से पूरी कर लेनी चाहिए थी, ताकि पंजाब आर्थिक बोझ से बच जाता।