फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bikram Singh Majithia Apology Ardas in Golden Temple

मजीठिया ने श्री अकाल तख्त में करवाई अरदास

Thu, 15 May 2014 01:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Thu, 15 May 2014 01:22 PM IST
विज्ञापन
Bikram Singh Majithia Apology Ardas in Golden Temple

कैबिनेट मंत्री व युवा अकाली दल के अध्यक्ष बिक्रम सिंह मजीठिया ने धार्मिक सेवा के रूप में लगी तनख्वाह पूरी करने के बाद श्री अकाल तख्त साहिब के सामने उपस्थित होकर लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान हुई अवज्ञा की क्षमा याचना की अरदास करवाई है।

विज्ञापन


मजीठिया धार्मिक सेवा पूरी करने के बाद श्री अकाल तख्त साहिब में पेश हुए और 501 रुपये गुरु की गोलक में चढ़ाने के अलावा 101 रुपये के कड़ाह प्रसाद की देग करवाकर अरदास कराई।
विज्ञापन


इस मौके पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब पर ज्ञानी गुरमुख सिंह हेड ग्रंथी ने चौर साहिब की सेवा निभाई और भाई सतनाम सिंह पांच प्यारा की तरफ से क्षमा याचना की अरदास की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजीठिया ने सुबह ही श्री दरबार साहिब पहुंचकर लंगर में बर्तन साफ करने की सेवा करने के अलावा शबद कीर्तन श्रवण किया। उनकी तरफ से श्री अकाल तख्त साहिब में सोमवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ शुरू करवाया गया था, जिसका बुधवार को भोग डाला गया।

इस मौके पर भाई गुरदेव सिंह हजूरी रागी के जत्थे की तरफ से शब्द कीर्तन से संगत को निहाल किया गया। इस समय भाई सुरजीत सिंह की तरफ से अरदास की गई।

पत्रकारों से बातचीत में मजीठिया ने कहा कि मनुष्यों से गलतियां होती हैं। गुरुघर क्षमा करने वाला है। यहां से सभी को क्षमा मिलती है। इस मौके पर उन्होंने राजनीतिक सवालों के जवाब देने से पूरी तरह गुरेज किया।

इससे पहले उन्होंने तख्त श्री केसगढ़ साहिब, तख्त श्री दमदमा साहिब, तख्त पटना साहिब, तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब में भी उपस्थित होकर लंगर में जूठे बर्तन मांजने की सेवा श्री अकाल तख्त साहिब के आदेशों पर निभाई थी।

मालूम हो कि मजीठिया ने लोकसभा चुनाव के दौरान श्री गुरु गोबिंदर सिंह जी के एक शबद को तोड़ मरोड़ कर उसमें भाजपा नेता अरुण जेटली के नाम को जोड़ कर जेटली को जिताने की अपील की थी।


इसका सिख पंथ में भारी विरोध हुआ। बाद में पांच सिंह साहिबान की बैठक ने मजीठिया को तनखाइया घोषित करते हुए उनको पांच तख्त साहिबों पर सेवा करने की तनख्वाह लगाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed