{"_id":"5a44780c4f1c1bc5668b7a08","slug":"bike-rider-boys-injured-in-overtaking-car-formar-minister-pawan-bansal-helped-them","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरटेक करता बाइक सवार कार से टकराया, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने अस्पताल पहुंचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरटेक करता बाइक सवार कार से टकराया, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने अस्पताल पहुंचाया
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 28 Dec 2017 10:20 AM IST
विज्ञापन
pawan bansal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार युवक कार को ओवरटेक करते हुए टकरा गया और उसे चोट लग गई, लेकिन कार सवार पूर्व केंद्रीय मंत्री ने उसे अस्पताल पहुंचाया। उसका इलाज कराया और उनके परिजनों को भी सूचना दी। मामला चंडीगढ़ का है। पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल की गाड़ी को ओवरटेक करते हुए एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। बाइक पर दो युवक सवार थे। चालक को ज्यादा चोट लगी तो बंसल ने खुद घायल युवक को जीएमसीएच-32 में पहुंचाया और उसका इलाज कराया
जबकि उनका पीएसओ बाइक और घायल के साथी को लेकर अस्पताल पहुंचे। पवन कुमार बंसल और घायल युवक की तरफ से पुलिस में कोई शिकायत नहीं दी गई। युवक के इलाज के दौरान बंसल और चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा करीब दो घंटे तक अस्पताल में ही रहे। बंसल बुधवार दोपहर के समय सेक्टर 35 स्थित कांग्रेस भवन में हुई बैठक में भाग लेने के बाद अपनी कार में घर लौट रहे थे। उनका ड्राइवर कार चला रहा था।
उनकी कार सेक्टर 33/20 की डिवाइडिंग पर पहुंची तो इसी समय उनके पीछे आ रहा एक तेज रफ्तार मोटर साइकिल ओवरटेक करते हुए बंसल की कार से टकरा गया। टक्कर लगने पर मोटर साइकिल पर सवार दोनों युवक सड़क पर गिर गए। यह देख बंसल गाड़ी से उतरे और आसपास के लोगों की सहायता से घायल को अपनी कार अस्पताल ले गए। हादसे की सूचना पाकर सेक्टर 34 थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और उपचार के बाद युवकों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
घायल युवकों ने पुलिस को बताया कि अचानक से ही उनकी बाइक कार से टकरा गई थी। वहीं थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि घायल युवकों ने इस मामले को लेकर किसी भी तरह की कार्रवाई से इंकार किया है। उनकी बाइक ओवरटेक करते हुए टकरा गई थी।