फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   big tranfers at police department haryana, 10 IPS and 22 HPS officers tranfers

हरियाणा में पुलिस विभाग में फेरबदल, कई इधर से उधर

Tue, 15 Dec 2015 09:55 AM IST
Updated Tue, 15 Dec 2015 09:55 AM IST
विज्ञापन
big tranfers at police department haryana, 10 IPS and 22 HPS officers tranfers

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 10 आईपीएस और 22 एचपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। पीएस रंगा, पुलिस महानिरीक्षक आरटीसी भोंडसी को महानिरीक्षक पीटीसी सुनारिया लगाया गया है।

विज्ञापन


डॉ सुमन मंजरी महानिरीक्षक, एचपीए मधुबन को अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा महानिरीक्षक एससीआरबी मधुबन का कार्यभार भी सौंपा गया है।

डॉ. सीएस राव पुलिस महानिरीक्षक, प्रशासन को कानून-व्यवस्था का पुलिस महानिरीक्षक लगाया गया है। पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नति उपरांत संजय कुमार को पुलिस महानिरीक्षक, प्रशासन नियुक्त किया है। इसके अलावा जगदीश चंद्र नागर पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) आईआरबी को ज्वाइंट सीपी फरीदाबाद, जशनदीप सिंह रंधावा को डीसीपी (शहरी) अंबाला नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


प्रशिक्षण पूरा होने पर आस्था मोदी को एसीपी फरीदाबाद, हिमांशु गर्ग को एएसपी फिरोजपुर झिरका, वसीम अकरम को एएसपी नरवाना और गंगा राम पूनिया को एएसपी मुख्यालय फतेहाबाद लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनील दलाल पुलिस अधीक्षक कानून एवं व्यवस्था, पुलिस मुख्यालय पंचकूला को कमांडेंट तृतीय आईआरबी सुनारिया, सुरिंद्रपाल सिंह डीसीपी शहरी अंबाला को पुलिस अधीक्षक राज्य अपराध शाखा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विरेंद्र विज को डीसीपी सेंट्रल फरीदाबाद लगाया गया है।

प्रशिक्षण पूरा करने के बाद मिली नियुक्ति
प्रशिक्षण पूरा करने के बाद राजीव कुमार को डीएसपी सिटी झज्जर, मुनीष सहगल को एसीपी पंचकूला, जितेंद्र सिंह को डीएसपी कानून-व्यवस्था हिसार, अभिमन्यु लोहान को डीएसपी पलवल, आर्यन चौधरी को डीएसपी कुरुक्षेत्र, अमन यादव को एसीपी फरीदाबाद, विवेक को डीएसपी मेवात, डॉ. रविंद्र कुमार को डीएसपी रोहतक और विजय देशवाल को डीएसपी भिवानी लगाया गया है।


सतीश कुमार होंगे डीएसपी कैथल
याद राम को डीएसपी जीआरपी फरीदाबाद, सतीश कुमार को डीएसपी कैथल, सुरेंद्र सिंह को डीएसपी महम, आदर्शदीप सिंह को डीएसपी एचवीपीएनएल, राधेश्याम को डीएसपी चतुर्थ बटालियन एचएपी मधुबन, सुरेश कुमार को डीएसपी बहादुरगढ़ लगाया गया है, जबकि अजीत सिंह को एसीपी मानेसर, राहुल देव को डीएसपी सोनीपत, शमशेर सिंह को डीएसपी एससीबी और अमरजीत सिंह को डीएसपी एचवीपीएनएल लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed