{"_id":"5dd584b18ebc3e54fd32e0b2","slug":"big-reveals-in-the-case-of-murder-of-woman-in-a-village-of-khanna","type":"story","status":"publish","title_hn":"सास ने रचा था बहू की हत्या का 'खूनी खेल', लेना चाहती थी इस बात का बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सास ने रचा था बहू की हत्या का 'खूनी खेल', लेना चाहती थी इस बात का बदला
Thu, 21 Nov 2019 12:12 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खन्ना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खन्ना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 21 Nov 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खन्ना के भुमद्दी गांव में 40 साल की विधवा जसवीर कौर की हत्या की साजिश उसकी सास ने ही रची थी। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला सरकारी कर्मचारी है। डीएसपी राजन परमिंदर सिंह और एसएचओ सदर बलजिंदर सिंह ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जसवीर कौर की सास हरजिंदर कौर ने ही अपनी बहू के कत्ल की साजिश रची थी।
विज्ञापन
आरोपी महिला को शक था कि उसके बेटे अवतार सिंह ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि जसवीर कौर ने उसकी हत्या की थी। अवतार सिंह की मौत 2018 में दिवाली वाले दिन हुई थी। वह अपने बेटे की मौत का बदला लेना चाहती थी। इसके लिए उसने अपने जीजा बेअंत सिंह को हत्या करने की सुपारी दी।
विज्ञापन
बेअंत ने जसवीर सिंह निवासी मियांपुर और गुरप्रीत सिंह जग्गी निवासी शमशपुर को इस काम के लिए तैयार कर पैसे भी दिए। दोनों ने शनिवार को जसवीर कौर के घर पहुंचकर उसकी गोलियां मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों से अवैध पिस्तौल भी बरामद कर लिया है। आरोपियों की पहचान हरजिंदर कौर, उसके जीजा बेअंत सिंह, जसवीर सिंह और गुरप्रीत सिंह जग्गी के तौर पर हुई है।
विज्ञापन