फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Big reveal in SIT investigation in Bargari Case

बरगाड़ी कांड: पावन स्वरूप को चोरी करके डेरे के नामचर्चा घर लाए थे अनुयायी

Mon, 06 Jul 2020 06:47 PM IST
ajay kumar राजीव शर्मा, फरीदकोट (पंजाब)
राजीव शर्मा, फरीदकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 06 Jul 2020 06:47 PM IST
सार

  • पुलिस रिमांड में खुलासे के बाद आरोपियों को कोटकपूरा लेकर पहुंची एसआईटी 
  • बेअदबी करने से पहले सिखांवाला के एक आरोपी के घर छिपाया गया था पवित्र ग्रंथ 

विज्ञापन
Big reveal in SIT investigation in Bargari Case
आरोपियों को कोटकपूरा नामचर्चा घर लेकर पहुंची एसआईटी।

विस्तार

बरगाड़ी बेअदबी कांड से जुड़ी तीन घटनाओं की जांच कर रही डीआईजी रणबीर सिंह खटड़ा की अगुवाई वाली एसआईटी ने एक दिन पहले ही डेरा सच्चा सौदा सिरसा से जुड़े 7 अनुयायियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस रिमांड पर चल रहे आरोपियों की पूछताछ के आधार पर एसआईटी की टीम इन्हें कोटकपूरा स्थित डेरे के नामचर्चा घर लेकर पहुंची और सर्च अभियान चलाया।

विज्ञापन


इससे पहले इन सभी को गांव बुर्ज जवाहर सिंह वाला भी ले जाया गया जहां के गुरुद्वारा साहिब से पावन स्वरूप चोरी किए गए थे। उसके बाद गांव सिखांवाला में एक आरोपी के घर भी निशानदेही की गई जहां पर चोरी करने के बाद पावन स्वरूप को छिपा कर रखा गया था। जानकारी के अनुसार एसआईटी की पड़ताल में सामने आया है कि डेरा सिरसा के जुड़े इन अनुयायियों ने 1 जून 2015 को गांव बुर्ज जवाहर सिंह वाला के गुरुद्वारा साहिब से पावन स्वरूप चोरी किया था जिसे सबसे पहले कोटकपूरा के नामचर्चा घर लाया गया और वहां से स्वरूप को गांव सिखांवाला में एक अनुयायी के घर छिपाकर रख दिया गया। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- खुलासा: घरवालों को नींद की गोली देकर युवकों से मिलने आई थीं युवतियां, फिर हुई दो पुलिसवालों की हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन


कई दिनों की चुप्पी के बाद आरोपियों की तरफ से 12 अक्तूबर 2015 को गांव बरगाड़ी में पावन स्वरूप की बेअदबी की गई। हालांकि इस घटनाक्रम का एसआईटी ने 2018 के दौरान ही पर्दाफाश कर दिया था लेकिन उस समय इन मामलों की जांच सीबीआई के पास थी और सीबीआई ने एसआईटी की जांच को सिरे से खारिज करते हुए डेरा अनुयायियों को क्लीन चिट दे दी थी। 

इसके बाद पंजाब सरकार ने विधानसभा में प्रस्ताव पारित कर बेअदबी मामलों की जांच सीबीआई से वापस लेने की घोषणा की थी और कानूनी प्रक्रिया के बाद अब यह जांच फिर पंजाब पुलिस के हाथ में पहुंची। एसआईटी ने अपनी पहली पड़ताल में दावा किया था कि इस घटनाक्रम में डेरे से जुड़े 10 अनुयायी शामिल थे जिनमें से मुख्य सूत्रधार महिंदरपाल बिट्टू था जिसकी पिछले साल नाभा जेल में हत्या हो गई थी। हालांकि बिट्टू को बेअदबी मामले में सीबीआई कोर्ट से जमानत मिल गई थी लेकिन वह एक अन्य केस की वजह से जेल में बंद था। इन सभी आरोपियों को रिमांड अवधि पूरी होने पर 6 जुलाई सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed