{"_id":"66663757504f2d67150f6344","slug":"big-meeting-of-congress-today-regarding-cornering-minority-government-and-assembly-elections-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-441608-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: अल्पमत सरकार को घेरने और विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस की आज बड़ी बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: अल्पमत सरकार को घेरने और विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस की आज बड़ी बैठक
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में अल्पमत भाजपा सरकार को घेरने और आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति तैयार करने के लिए कांग्रेस ने सोमवार को चंडीगढ़ में बैठक बुलाई है। बैठक में कांग्रेस के सभी विधायकों और सभी पांचों सांसदों को निमंत्रण दिया गया है। बैठक में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान मौजूद रहेंगे। बैठक का मुख्य मुद्दा भाजपा का अल्पमत सरकार को घेरने का है। तीन निर्दलीय विधायक पहले से ही भाजपा से समर्थन वापस लेकर कांग्रेस को दे चुके हैं। इस मामले को भुनाने के लिए कांग्रेस भी राज्यपाल को पत्र लिखकर फ्लोर टेस्ट कराने की मांग कर चुकी है। कांग्रेस की मांग है कि हरियाणा सरकार को भंग किया जाए और राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए। अभी तक राजभवन की ओर से कांग्रेसियों को न तो मिलने का समय दिया गया है और न ही निर्दलीय विधायकों को लेकर कोई संदेश दिया है। लोकसभा चुनावों के परिणामों से उत्साहित कांग्रेस अब सरकार को घेरने की तैयारी में है। सोमवार को होने वाली बैठक में इसी मुद्दे को लेकर रणनीति होनी है। इसके अलावा, बैठक में सांसद भी मौजूद रहेंगे। सांसदों से भी चुनाव का फीडबैक लिया जाएगा और कहां पर कमियां रह गई, उस पर विचार किया जाएगा।
हुड्डा और राहुल गांधी की बैठक में हुई चर्चा
सीडब्ल्यूसी की बैठक के बाद राहुल गांधी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा की दिल्ली में बैठक हुई। बैठक में लोकसभा चुनावों के परिणामों से लेकर आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा हुई। बैठक में संगंठन बनाने को लेकर मंत्रणा की गई। इस बैठक के बाद ही सांसदों को भी बैठक में बुलाया गया है, जबकि इससे पहले यह विधायक दल की बैठक थी। बैठक हरियाणा कांग्रेस के लिए काफी अहम मानी जा रही है। इसमें हुड्डा राहुल गांधी का संदेश भी पार्टी के विधायकों और सांसदों को देंगे।