फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   big fraud in chandigarh, mohali on the name of amitabh bachchan by a man named harry bhatt

ये है वो शख्स जिसने अमिताभ बच्चन के नाम पर लोगों से लाखों ठगे, आप भी रहें बचकर

Sun, 26 Feb 2017 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली Updated Sun, 26 Feb 2017 09:12 AM IST
विज्ञापन
big fraud in chandigarh, mohali on the name of amitabh bachchan by a man named harry bhatt
ठग हैरी भट्ट
इस शख्स को ध्यान से देख लीजिए। इसने अमिताभ बच्चन के नाम पर लाखों रुपये ठगे और फरार हो गया। सावधान रहें आप भी, वरना इनकी तरह माथा पीटते रह जाएंगे। लाखों का नुकसान भी होगा। हाल ही में अमिताभ बच्चन के नाम पर 40 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप एक दंपति पर लगे हैं। उन्होंने अमिताभ के साथ फिल्म में काम दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये ठग लिए।
विज्ञापन


इस धोखाधड़ी में एक्सिस बैंक के एक मैनेजर ने भी साथ दिया। चंडीगढ़ सेक्टर-48 निवासी डॉ. दीप्ति ने इस धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई। वे तनु वेड्स मनु में माधवन की बुआ का रोल निभा चुकी है। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए हैरी भट्ट उर्फ अविनाश भट्ट, उसकी पत्नी डॉली भट्ट, एक्सिस बैंक के मैनेजर योगेश गोयल समेत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


वहीं दंपति की तलाश में शुक्रवार को मोहाली पुलिस की टीमें यूपी और देहरादून के लिए रवाना हो गईं। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी वहां पर छिपे हुए हैं। पुलिस को दी शिकायत में डॉ. दीप्ति ने बताया कि हैरी भट्ट उन्हें जेडब्ल्यू मैरियट होटल में एक कार्यक्रम में मिला था। उसने खुद को फिल्म निर्देशक महेश भट्ट का भतीजा बताया और कहा कि वह भी फिल्म डायरेक्टर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीप्ति ने बताया कि उसने ‘एक दूजे के वास्ते’ पंजाब फिल्म की बात कही थी। बताया था कि इसमें अमिताभ बच्चन भी किरदार निभा रहे हैं। उसने दीप्ति को हार्ट सर्जन का रोल ऑफर किया। इसके लिए एक एमओयू भी साइन किया था। उसने चंडीगढ़ में होने वाले कई कार्यक्रमों में बिग बी के शामिल होने का भी जिक्र किया।

चंडीगढ़ में कई जगह अमिताभ बच्चन के कार्यक्रम बताए

big fraud in chandigarh, mohali on the name of amitabh bachchan by a man named harry bhatt
ठग हैरी भट्ट
दीप्ति ने बताया कि हैरी ने चंडीगढ़, राजपुरा और मोहाली जिले समेत कई कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में उसने अमिताभ के प्रोग्राम तय कर दिए थे। इसके लिए उन्हें कॉलेजों और यूनिवर्सिटी से बातचीत कराने को भी कहा। मैं उसके झांसे में आ गई। इसके बाद वह कई संस्थानों के प्रबंधकों से मिला और उनसे कार्यक्रम कराए जाने के नाम पर 5 से 8 लाख रुपये तक ले लिए थे, लेकिन प्रोग्रामों की बुकिंग ही फर्जी निकली।

डेराबस्सी के नामी इंजीनियरिंग कॉलेज में भी उसने प्रोग्राम तय किया था। इसके बाद बिग बी की एक झलक पाने के लिए कॉलेज में सैकड़ों लोग भी पहुंच गए थे, लेकिन जब लोगों को बिग बी के न आने का पता चला तो वे निराश हो गए। इसका फायदा उठाकर हैरी भाग गया। उसका फोन ट्राइ किया तो वह बंद था। हैरी ने खरड़ में अपना एक दफ्तर भी खोला था। खरड़ में ही घर किराए पर लिया हुआ था।

इसके बाद थाना सिटी खरड़ में हैरी के खिलाफ 8 अन्य लोगों ने भी शिकायतें दी। एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने इन शिकायतों की पुष्टि की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों के खिलाफ शिकायतों की संख्या और बढ़ सकती है।

डिनर पार्टी के 61 हजार के बिल हो गए बाउंस
खरड़ निवासी एक कैटरर संजीव अरोड़ा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसने भट्ट की डिनर पार्टी में सेवाएं दी थी। इसके लिए भट्ट ने उसे नगद पेमेंट नहीं थी, बल्कि 61 हजार के चेक दिए थे, जो अब बाउंस हो गए हैं। इसके बाद जब उसने भट्ट पर दबाव बनाया तो उसने खरड़ स्थित क्लब 360 में बुलाया। वहां आफिस बंद पड़ा था और उसे दीप्ति मिलीं।

अमिताभ के साथ रोल के लिए 75 हजार

big fraud in chandigarh, mohali on the name of amitabh bachchan by a man named harry bhatt
ठग हैरी भट्ट
ऊना की रहने वाली थियेटर आर्टिस्ट निधि ने भी पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि भट्ट ने उन्हें बताया था कि उसकी पंजाबी फिल्म में अमिताभ बच्चन काम कर रहे हैं। इस फिल्म में वह डॉक्टर के रोल में हैं। उन्हें अमिताभ के साथ खड़े होना है। वह भी भट्ट के खरड़ स्थित ऑफिस में उससे मिली थीं। इसके लिए उन्होंने भट्ट को 75 हजार रुपये दिए थे।

इनसे पचास लाख ले गया
मनदीप सिंह ने भी पुलिस को शिकायत दी है। उन्हें आरोपी ने अपनी प्रोडक्शन हाउस में काम देने का वादा किया था। वहीं, उनसे फिल्म के नाम पर फर्नीचर भी लिया था। इस दौरान भरोसे में रखकर मनदीप सिंह और उनके एक दोस्त से आरोपी ने पचास लाख रुपये ले लिए, बाद में पैसे देने से मना कर दिया।

मुखौलिया कलाकार कई लोगों से कर गया मखौल
पुलिस को दी शिकायत मे दीप्ति ने बताया कि भट्ट मिमिक्री कलाकार है। चंडीगढ़ में वेलेंटाइन पर उसने पार्टी आयोजित की थी। इस दौरान उसने टैलेंट से सबका दिल जीत लिया था। इसका फायदा उठाकर उसने सबको ठगा।

राज बब्बर के साथ फिल्म का दिया था ऑफर
दीप्ति ने बताया कि काफी शातिर था। उसने उसे बताया था कि राज बब्बर चुनाव में व्यस्त हैं। जल्द ही उनकी एक फिल्म आने वाली है। इसमें वह उन्हें राज बब्बर के साथ काम करने का मौका देंगे।

 

पहले ऑफिस बंद किया, फिर कार्यक्रम बदला और फरार

big fraud in chandigarh, mohali on the name of amitabh bachchan by a man named harry bhatt
ठग हैरी भट्ट
डॉ. दीप्ति से ठगी के आरोपी हैरी भट्ट ने पूरी प्री प्लानिंग से कई कॉलेजों और कई लोगों को चपत लगाई। हैरी भट्ट ने खरड़ में ग्लेमन इंडिया नाम से कंपनी खोल रखी थी। फरार होने से तीन दिन पहले उसने कंपनी के दफ्तर को बंद किया फिर एकदम से अमिताभ बच्चन के आने का प्रोग्राम बदलने की जानकारी कॉलेजों को दे दी।

चंडीगढ़ के सेक्टर-48 निवासी डॉ. दीप्ति ने बताया कि उसने पहले उन्हें सूचना दी थी कि अमिताभ बच्चन 26 फरवरी को आएंगे फिर एकदम से प्रोग्राम बदलकर 23 फरवरी को अमिताभ के आने की मेल कॉलेजों को जारी कर दी और खुद फरार हो गया। उसने बताया था कि एक दिन अमिताभ बच्चन कॉलेजों के विद्यार्थियों से इंटरेक्शन करेंगे, दो दिन शूट करेंगे और इसके बाद अंतिम दिन भी कॉलेजों में विद्यार्थियों से मिलेंगे।

अमिताभ के नाम पर ठगने वालों की तलाश में टीमें गईं यूपी

big fraud in chandigarh, mohali on the name of amitabh bachchan by a man named harry bhatt
amitabh
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के नाम पर कई संस्थानों व लोगों से लाखों रुपये ठगने वाले भट्ट दंपति की तलाश में शुक्रवार को मोहाली पुलिस की टीमें यूपी और देहरादून के लिए रवाना हो गईं। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी वहां पर छिपे हुए हैं। जांच अधिकारी अवतार सिंह ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि आरोपी ने अपना मोबाइल नंबर बदल लिया है।

अब आरोपी के मोबाइल फोन का ईएमआई नंबर तलाशने की कोशिश जारी है। इसके लिए पुलिस ने आरोपी के आफिस में दबिश भी दी। ताकि आरोपी की लोकेशन का पता लगाकर उसे दबोचा जा सके। उन्होंने कहा कि आरोपियों को दबोचने के लिए पुलिस की टीमें यूपी और देहरादून रवाना हो गई हैं। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को पुलिस की टीम ने पहले खरड़ स्थित आरोपी के दफ्तर में दबिश दी, लेकिन वहां पर कोई बड़ी चीज हाथ नहीं लगी।

वहां से कुछ दस्तावेज जरूर गायब थे। वहीं, मामला सामने आने के बाद दस और लोग सामने आए हैं। इन लोगों को आरोपी दंपति ने शिकार बनाया था। जिक्रयोग है कि सेक्टर-48 निवासी डॉ. दीप्ति की शिकायत पर थाना सिटी खरड़ पुलिस ने हैरी भट्ट उर्फ अविनाश भट्ट, उर्फ भाई वैद्य, पत्नी डॉली भट्ट, एक्सिस बैंक मैनेजर योगेश गोयल समेत कई लोगों के खिलाफ ठगी का केस दर्ज किया था।

बिग बी और ऐश्वर्या को ई-मेल कर बताया ठगी का दर्द

big fraud in chandigarh, mohali on the name of amitabh bachchan by a man named harry bhatt
amitabh bachchan - फोटो : AmarUjala
अमिताभ बच्चन के नाम पर लाखों ठगने वाला भट्ट शातिर था। उसने लोगों को ठगने से पहले स्क्रिप्ट तैयार की थी। उसी पर वह काम करता था। पुलिस को दी शिकायत में दीप्ति ने बताया है कि किसी को आरोपी पर संदेह न हो, इसके लिए अक्सर फोन पर वह एक व्यक्ति से बात करता था। उसका नाम उसने राजेश बताया था।

साथ ही कहा कि वह अमिताभ बच्चन का मैनेजर है। उनका सारा काम वही देखता है। ठगी के बाद दीप्ति ने अमिताभ के ऑफिस में संपर्क किया है। उन्हें ई-मेल के जरिए एफआईआर की कॉपी भी भेजी है। साथ ही ऐश्वर्या राय के मैनेजर से भी उन्होंने संपर्क किया है और पंचकूला, चंडीगढ़ और मोहाली में हुई लाखों रुपये की ठगी के बारे में बताया है।

दीप्ति का कहना है कि आरोपी जल्द से जल्द काबू में आ जाएं और उससे ठगी की पूरी रकम बरामद हो जाए। वहीं, थाने में ठगी का शिकार हुए लोग लगातार पहुंच रहे हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को दबोच लिया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed