{"_id":"23e7b1a9ca1a50a998f347d7aafa2daf","slug":"big-changes-state-bureaucracy-at-haryana-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा की अफसरशाही में फिर से बड़ा फेरबदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा की अफसरशाही में फिर से बड़ा फेरबदल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Tue, 15 Dec 2015 09:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा की अफसरशाही में एक बार फिर से बड़ा फेरबदल हुआ है। सीएमओ में हुए बदलाव के बाद मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. राजेश खुल्लर ने अपनी टीम तैयार की है। कई अधिकारियों को अहम जिम्मेदारी मिली है, तो कुछ दरकिनार किए गए हैं।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने आईएएस सुधीर राजपाल को अहम जिम्मेदारी दी है। उन्हें एचएसआईआईडीसी का एमडी लगाया गया है, जबकि अनुराग रस्तोगी को सहकारिता विभाग का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
विज्ञापन
विनीत गर्ग हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के एमडी लगाए गए हैं। अरुण गुप्ता अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा नागरिक उड्डयन विभाग के सलाहकार व सचिव का कार्यभार देखेंगे। हुड्डा सरकार में स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक पद पर तैनात विकास गुप्ता एक बार फिर से इसी विभाग की कमान संभालेंगे।
विज्ञापन
सोमवार को हुए फेरबदल में संदीप गर्ग को गृह-2 विभाग का सचिव व गुरुद्वारा चुनाव आयोग का संयुक्त आयुक्त, पंकज अग्रवाल को सहकारी समितियों का रजिस्ट्रार, विजय सिंह दहिया को हरियाणा कृषि उद्योग निगम का प्रबंध निदेशक व खेल एवं युवा मामले विभाग का निदेशक एवं विशेष सचिव लगाया गया है, जबकि अमनीत पी. कुमार खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी, टी.एल सत्यप्रकाश वर्तमान कार्यभार के अलावा नगर निगम, गुड़गांव के आयुक्त, आशिमा बराड़ को महिला एवं बाल विकास विभाग की निदेशक एवं विशेष सचिव, महिला विकास निगम की प्रबंध निदेशक व हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सचिव लगाया गया है।
इसके अलावा आईएएस पीसी मीणा शुगरफेड के एमडी, डीसी पंचकूला विवेक अत्रेय वर्तमान कार्यभार के अलावा उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की भी कमान संभालेंगे। अंशज सिंह को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का निदेशक, गरिमा मित्तल को हुडा, फरीदाबाद की प्रशासक व शहरी संपदा, फरीदाबाद की अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया गया है।
हिसार के एडीसी विजय कुमार सिद्दप्पा भावीकट्टी को फतेहाबाद एडीसी का अतिरिक्त कार्यभार, हरदीप सिंह को हुडा, गुड़गांव का प्रशासक एवं शहरी संपदा, गुड़गांव का अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया गया है। एडीसी नारनौल आरएस वर्मा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के विशेष सचिव का कार्यभार भी देखेंगे।
नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे यशेंद्र सिंह को गुड़गांव का अतिरिक्त श्रम आयुक्त लगाया गया है, जबकि फतेहाबाद एडीसी राजेश जोगपाल को पलवल एडीसी लगाया गया है।