फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bibi bahl, bibi bahl controversy, chandigarh nagar nigam, chandigarh police, chandigarh

बीबी बहल मामले में पूर्व मेयर सहित होटल स्टाफ से पूछताछ

Thu, 28 Apr 2016 05:15 PM IST
कुलदीप शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़
कुलदीप शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 28 Apr 2016 05:15 PM IST
विज्ञापन
bibi bahl, bibi bahl controversy, chandigarh nagar nigam, chandigarh police, chandigarh
घटनास्थल पर तैनात पुलिस बल - फोटो : AmarUjala
चंडीगढ़ टेरिटोरियल कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष बीबी बहल की पूर्व पत्नी के विवाद में पुलिस ने वीरवार को पूर्व मेयर सहित होटल स्टॉफ से पूछताछ की। इस दौरान पूर्व मेयर सहित होटल स्टॉफ के लोगों ने मारपीट की घटना से इनकार किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी बी बी बहल का बयान पहले ही दिन दर्ज कर लिया गया था। इसके बाद पुलिस को बी बी बहल पर लगा आरोप के खिलाफ एक भी प्वाइंट नही मिला। वहीं, होटल का सीसीटीवी भी घटना के समय बंद पाया गया था। जबकि, पुलिस ने बताया कि पीड़िता के मेडिकल रिपोर्ट में हाथ में चोट आने की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मंगलवार को बीबी बहल की पूर्व पत्नी राजकुमारी बहल ने बीबी बहल और उनकी वर्तमान पत्नी पर केस दर्ज कराया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि वह किसी मुद्दे पर बहल के सेक्टर-26 होटल में बातचीत करने गईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान कहासुनी हो गई और बीबी बहल और उनकी पत्नी निर्मल बहल हाथापाई पर उतर आईं। दोनों ने उन पर हमला कर दिया। वह किसी तरह से जान बचाकर बाहर आईं और सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। वहीं, बीबी बहल ने ऐसी किसी घटना से साफ इनकार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed