{"_id":"5e5d6faa8ebc3ec5723dccc2","slug":"bharti-and-tapan-winners-in-fitness-competition-chandigarh-news-pkl3683899197","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिटनेस प्रतियोगिता में भारती व तपन विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिटनेस प्रतियोगिता में भारती व तपन विजेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। फ्रेंड्स फिटनेस सेंटर 45-सी में हुई फिटनेस प्रतियोगिता में महिलाओं व पुरुषों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का आयोजन भूपेंद्र शर्मा ने करवाया। सेंटर के फिटनेस कोच धर्मेन्द्र सिंह, संजीव राणा और ऊषा भट्ट ने प्रतियोगिता के लिए मुख्य रूप से तैयार किया।
युवाओं का उत्साह बढ़ाने और उन्हें स्वस्थ व तंदुरुस्त रहने के लिए मुख्यातिथि समाज सेवक शशि प्रकाश पांडे, एसएचओ सेक्टर 34 बलदेव कुमार, रमेश शर्मा (निक्कू) और डॉ. एनएस भारद्वाज ने सीख दी। उन्होंने महिलाओं में भारती को पहले, सुखविंदर को दूसरे और सीमा को तीसरे और पुरुषों मे तपन भारद्वाज को पहले, रिशव जेटली को दूसरे और पीयूष को तीसरे नंबर पर चुना।
मुख्यातिथियों ने पुरस्कार देकर उनका मनोबल बढ़ाया। एसएचओ बलदेव कुमार सेक्टर 34 के एशिया बॉडी बिल्डिंग विजेता ने इनाम बांटे और टिप्स दिए। भूपेंद्र शर्मा ने इस प्रतियोगिता का मुख्य कारण युवाओं को नशामुक्त स्वास्थ्य व खुशहाल रहने का बताया। सह-संयोजक प्रशांत शर्मा ने सभी प्रतिभागियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई व धन्यवाद करके सभी का आभार जताया।