फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bharat Jodo Yatra will start from Ladowal Toll Plaza today

Bharat Jodo Yatra: आज लाडोवाल टोल प्लाजा से शुरू होगी भारत जोड़ो यात्रा, फगवाड़ा में होगा रात्रि विश्राम

Sat, 14 Jan 2023 01:27 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 14 Jan 2023 01:27 AM IST
सार

शनिवार सुबह छह बजे पदयात्रा लाडोवाल टोल प्लाजा से शुरू होगी। सतलुज नदी का पुल पार कर यात्रा जालंधर जिले में प्रवेश करेगी। सुरक्षा की जिम्मेदारी जालंधर देहात पुलिस के कंधों पर होगी। 10 बजे गोराया में चाय नाश्ता होगा और दोपहर का लंच जेसी रिसोर्ट (गोराया) में होगा।

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra will start from Ladowal Toll Plaza today
Bharat Jodo Yatra - फोटो : Agency

विस्तार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को जालंधर में दाखिल हो जाएगी। रात का विश्राम फगवाड़ा में होगा। कपूरथला व जालंधर पुलिस के करीब एक हजार जवानों के कंधों पर सुरक्षा की जिम्मेदारी रहेगी। एसएसपी स्वर्णदीप सिंह व कपूरथला के एसएसपी नवनीत बैंस खुद मैदान में उतर गए हैं और सुरक्षा घेरा मजबूत कर दिया है। शुक्रवार को लोहड़ी का पर्व था लेकिन पुलिस ने रिहर्सल किया।

विज्ञापन


शनिवार सुबह छह बजे पदयात्रा लाडोवाल टोल प्लाजा से शुरू होगी। सतलुज नदी का पुल पार कर यात्रा जालंधर जिले में प्रवेश करेगी। सुरक्षा की जिम्मेदारी जालंधर देहात पुलिस के कंधों पर होगी। 10 बजे गोराया में चाय नाश्ता होगा और दोपहर का लंच जेसी रिसोर्ट (गोराया) में होगा। दोपहर 3:30 बजे पदयात्रा फिर शुरू होगी और शाम 6:30 बजे फगवाड़ा पहुंचेगी। जहां राहुल का भव्य स्वागत किया जाएगा और यात्रा के रुकने का बंदोबस्त कोनिका रिसोर्ट में किया गया है। कपूरथला व जालंधर देहात पुलिस ने सुरक्षा को लेकर कमर कस ली है।
विज्ञापन


यातायात रूट में बदलाव
भारत जोड़ो यात्रा के मद्देनजर कमिश्नरेट और जिला पुलिस (ग्रामीण) ने यात्रा के रूट पर वैकल्पिक मार्गों का विवरण दिया है। 14 जनवरी को जालंधर-फगवाड़ा से लुधियाना जाने वाले वाहन बाइपास बंगा, नवांशहर से होकर जाएंगे। इसी तरह लुधियाना से जालंधर आने वाले वाहन सिधवां बेट, मेहतपुर, नकोदर के रास्ते जालंधर पहुंचेंगे। इसी तरह जालंधर-फगवाड़ा से लुधियाना जाने वाले छोटे वाहन (वन-वे) कोनिका रिजॉर्ट से गोराया, फिल्लौर और लुधियाना जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 जनवरी को लुधियाना-फगवाड़ा से होशियारपुर जाने वाले वाहन फगवाड़ा से मेहटियाना होकर होशियारपुर पहुंचेंगे। लुधियाना-फगवाड़ा से अमृतसर जाने वाले वाहन फगवाड़ा से मेहटियाना, आदमपुर, भोगपुर से टांडा, श्री हरगोबिंदपुर के रास्ते अमृतसर पहुंचेंगे। लुधियाना से जालंधर, कपूरथला आने वाले भारी वाहन फिल्लौर से नकोदर, जालंधर के रास्ते कपूरथला पहुंचेंगे। 


लुधियाना-फगवाड़ा से जालंधर और कपूरथला आने वाले लोग फगवाड़ा चीनी मिल चौक से सतनामपुरा होकर जंडियाला से जमशेर तक 66 फुट सड़क से जालंधर पहुंचेंगे। जालंधर से फगवाड़ा जाने वाला ट्रैफिक जमशेर, जंडियाला से सतनामपुरा व 66 फुट रोड से फगवाड़ा पहुंचेगा। इसी तरह होशियारपुर से जालंधर आने वाला ट्रैफिक आदमपुर से जंडूसिंघा, लम्मा पिंड चौक से वाई प्वाइंट भगत सिंह कॉलोनी-मकसूदा चौक, वर्कशाप चौक से जालंधर पहुंचेगा। जालंधर से पठानकोट जाने वाला ट्रैफिक करतारपुर, ब्यास, बटाला के रास्ते गुरदासपुर होकर पठानकोट चौक फ्लाईओवर से पहुंचेगा। कमिश्नरेट पुलिस ने लोगों से अपील की है कि 15 जनवरी को सुबह सात बजे से यात्रा समाप्ति तक डायवर्ट रूट का पालन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed