फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bharat Jodo Yatra Rahul Gandhi Yatra in Hoshiarpur Punjab Today News in Hindi

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक, घेरा तोड़ कांग्रेस नेता के गले लगा युवक, देखें वीडियो

Tue, 17 Jan 2023 02:00 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 17 Jan 2023 02:00 PM IST
सार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का पंजाब में पांचवां दिन है। उन्हें कड़ी सुरक्षा दी गई है लेकिन मंगलवार को सुरक्षा घेरा तोड़ एक युवक राहुल के गले लग गया। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra Rahul Gandhi Yatra in Hoshiarpur Punjab Today News in Hindi
सुरक्षा घेरा तोड़ राहुल गांधी के गले लगा युवक। - फोटो : ANI

विस्तार

मंगलवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में दो बार सुरक्षा में चूक हुई। एक बार तो एक युवक त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा तोड़कर दौड़ता हुआ आया और राहुल गांधी को गले लगा लिया। इससे सुरक्षा अधिकारियों के हाथ पैर फूल गए। दो घटनाओं पर राहुल गांधी ने कहा है कि उनकी सुरक्षा में कोई कमी नहीं है, यह वर्करों का उत्साह है। 

विज्ञापन


वहीं पुलिस ने दोनों घटनाओं के आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है ताकि पता चल सके कि आरोपियों को कौन लेकर भारत जोड़ो यात्रा में आया था। पहली घटना, मंगलवार सुबह 8:05 बजे यात्रा जालंधर-पठानकोट रोड पर थी। इसी दौरान पठानकोट नेशनल हाइवे पर दसूहा के पास एक युवक राहुल गांधी का त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा तोड़ने में सफल रहा। युवक सीधे राहुल के पास पहुंच गया और उन्हें गले लगा लिया। यह देख पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग आगे बढ़े और युवक को पीछे धकेल दिया। सुरक्षाकर्मी भी यह देख युवक की तरफ लपके। बाद में उसको होशियारपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा में दूसरी चूक सुबह 8:40 बजे हुई। यात्रा जलपान के लिए गांव बस्सी के किसान हट ढाबे पर रुकी थी। सड़क पार करने के लिए राहुल गांधी आगे बढ़े, तभी सिर पर केसरी परना बांधे युवक आगे बढ़ गया और राहुल के करीब पहुंच गया। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत इसे भांप लिया। इसके बाद युवक को हिरासत में ले लिया गया। 

प्रेस वार्ता में सुरक्षा के चूक के सवाल पर राहुल ने कहा कि उनकी सुरक्षा में कोई कमी नहीं है। मैं उस व्यक्ति को नहीं देख पाया, जो मेरे गले लगने आया था। मुझे समझ नहीं आ रहा कि आप इसे सुरक्षा में चूक क्यों कह रहे हैं? इस यात्रा में बहुत ज्यादा जोश देखने को मिल रहा है। ऐसा होता रहता है। सुरक्षा में लगे लोगों ने उस युवक की जांच की थी। वह केवल उत्साहित था। वहीं आईजी गुरशरण सिंह संधू का कहना है कि दोनों घटनाओं में सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई है। राहुल गांधी ने इशारा किया था तो ही युवक आगे दौड़ता हुआ आया था और गले लगा था। दोनों युवकों को पूछताछ की थी लेकिन कुछ सामने नहीं आया है। वह दोनों भारत जोड़ो यात्रा में आए थे।

थ्री लेयर सुरक्षा में हैं राहुल
राहुल गांधी को पंजाब में थ्री लेयर सिक्योरिटी के बीच रखा गया है। सिक्योरिटी एजेंसी की येलो बुक के मुताबिक राहुल गांधी को जेड प्लस कैटेगरी की सुरक्षा मिली है। उनकी सुरक्षा में एडवांस सिक्योरिटी लायजन, 58 कमांडो, 10 आर्म्ड स्टैटिक गॉर्ड, 6 पीएसओ एक समय में राउंड द क्लॉक, 24 जवान 2 एस्कॉर्ट में राउंड द क्लॉक, 5 वाचर्स दो शिफ्ट में रहते हैं। इसके अलावा एक इंस्पेक्टर या सब इंस्पेक्टर इंचार्ज के तौर पर तैनात रहता है। राहुल गांधी को जेड प्लस सुरक्षा में घेरे में रखने के बाद उनके लिए आगे आला पुलिस अधिकारियों का घेरा है, जिसके बाद एक घेरा सादी वर्दी के पुलिस मुलाजिमों का है और उसके बाद पंजाब पुलिस के मुलाजिम तैनात हैं। 

 
फिर बोले राहुल, पंजाब को पंजाबी कल्चर से चलाना होगा
होशियारपुर में पत्रकारवार्ता में राहुल गांधी ने एक बार फिर भगवंत मान सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंजाब को पंजाबी कल्चर के अनुसार ही चलाना होगा। उन्होंने कहा कि हमारी यात्रा नफरत, हिंसा और बेरोजगारी के खिलाफ हे। 2024 में राम मंदिर खोलने और चुनाव के सवाल पर राहुल ने कहा कि हम नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलते जाएंगे। राहुल ने कहा कि देश के संस्थानों पर भाजपा और आरएसएस का कब्जा हो गया है। वहीं एक व्यक्ति के सुरक्षा घेरा तोड़कर उन्हें गले लगाने पर सुरक्षा चूक के सवाल पर राहुल ने कहा कि ये सुरक्षा चूक नहीं थी। ऐसा होता रहता है। वो व्यक्ति उत्साह में आ गया था। 

इस दौरान वरुण गांधी के साथ आने की बात पर राहुल गांधी ने कहा कि मैं आरएसएस के कार्यालय नहीं जा सकता। उससे पहले मेरा गला काटना होगा। वरूण गांधी से मेरी विचारधारा नहीं मिलती है। नशे के मुद्दे पर राहुल ने कहा कि बेरोजगारी और किसानों का मुद्दा सुलझाने से नशे की समस्या भी सुलझेगी। आप सरकार पंजाब को विजन नहीं दे पा रही। कांग्रेस सरकार आने पर पंजाब को विजन मिलेगा। उन्होंने कहा कि लोगों में भाजपा सरकार के खिलाफ रोष है।


आरएसएस के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म शांतिप्रिय है। आप जो रंग अपनाना चाहें अपना सकते हैं। मैंने हिंदू धर्म को पढ़ा है। उन्होंने कहा कि जब हमारी सरकार थी तो हमने 20 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला। मोदी सरकार ने उन्हें दोबारा गरीबी में धकेेला। स्मॉल और मीडियम इंडस्ट्री और किसान को आगे बढ़ाने से बेरोजगारी दूर होगी। हिमाचल सरकार पर उन्होंने कहा कि हम सीएम पर प्रेशर नहीं डालते। उन्हें थोड़ा वक्त दीजिए। नवजोत सिद्धू के बाकी नेताओं से विवाद पर राहुल ने कहा कि ये आसानी से मैनेज होने वाले इश्यू हैं। इस विवाद के कारण चुनाव हारने पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के खिलाफ एंटी इनकंबेसी थी। अगली बार हम सरकार बनाएंगे। एक सवाल के जवाब में राहुल ने कहा कि सिख धर्म हिंदुस्तान की रीढ़ की हड्डी है मैं सिख समुदाय से प्यार व इज्जत करता हूं। हिंदुस्तान की सिखों के बिना कल्पना नहीं की जा सकती।

राहुल ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा ने देश को प्यार का विजन दिया। ये भाजपा के नफरत भरे विजन का जवाब है। हिंदुओं का आक्रामक होना चाहिए, मोहन भागवत के इस बयान के सवाल पर राहुल ने कहा कि उन्होंने गीता और वेद नहीं पढ़े हैं। मैंने गीता पढ़ी है। कहीं नहीं कहा गया कि हिंदुओं को आक्रामक होना चाहिए। पानी के सवाल पर राहुल ने कहा कि ऐसे मसले अभी डिस्कस नहीं हो सकते।

CRPF के डीजी बोले- अच्छे से कर रहे अपना काम
इस बीच केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के महानिदेशक सुजॉय लाल थाउसेन ने कहा कि सुरक्षा ड्यूटी में तैनात बल के जवान अच्छी तरह से अपना काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम उन सभी लोगों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार हैं, जिन्हें सीआरपीएफ कर्मियों द्वारा कड़ी सुरक्षा प्रदान की जाती है और हम यह काम बहुत अच्छी तरह से कर रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में 'भारत जोड़ो यात्रा' के अगले चरण के दौरान गांधी की सुरक्षा की तैयारियों के बारे में पूछे जाने पर थाउसेन ने कहा कि 'जेड प्लस' सुरक्षा प्राप्त लोगों को सुरक्षा प्रदान करना राज्य की जिम्मेदारी है। मुझे पूरा विश्वास है कि वहां की पुलिस ने आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed