फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bhagwant Mann said- There will be discussion on all the issues of Punjab along with SYL,

Chandigarh : भगवंत मान ने कहा- एसवाईएल के साथ सभी मुद्दों पर होगी बात, पंजाब का दिन है 1 नवंबर

Mon, 30 Oct 2023 12:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 30 Oct 2023 12:13 AM IST
सार

रविवार को पार्टी मुख्यालय से जारी एक बयान में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि 1 नवंबर पंजाब का दिन है। उस दिन पंजाब के सभी मुद्दों पर गहरी और विस्तृत महा बहस होगी।

विज्ञापन
Bhagwant Mann said- There will be discussion on all the issues of Punjab along with SYL,
भगवंत मान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लुधियाना स्थित पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू) में 1 नवंबर को मुख्यमंत्री भगवंत मान और विपक्षी पार्टियों के नेताओं के बीच पंजाब के ज्वलंत मुद्दों पर होने वाली बहस को लेकर आम आदमी पार्टी काफी उत्सुक है।
विज्ञापन


रविवार को पार्टी मुख्यालय से जारी एक बयान में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि 1 नवंबर पंजाब का दिन है। उस दिन पंजाब के सभी मुद्दों पर गहरी और विस्तृत महा बहस होगी। मान ने कहा कि विपक्ष के साथ हम सिर्फ एसवाईएल पर नहीं बल्कि सूबे के सभी मुद्दों पर बहस करना चाहते हैं। 1 नवंबर 1966 को पंजाब का गठन होने के बाद से अब तक कैसे पंजाब की किसानी खराब हुई और कैसे कृषि घाटे का सौदा बनती चली गई, इस पर बहस करना पंजाब के लिए बेहद जरूरी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज पंजाब पानी की समस्याओं से जूझ रहा है इसलिए हम पानी के मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे कि कैसे सूबे के पानी को लूट गया। इसके अलावा हम ड्रग्स की समस्याओं पर भी विस्तृत चर्चा करेंगे कि कैसे राज्य में ड्रग्स माफिया का बोलबाला हुआ और युवाओं को नशे के जाल में किस तरह फंसाया गया। पंजाब पहले ड्रग्स उत्पादन करने वाला राज्य था, देखते-देखते यह ड्रग्स का सर्वाधिक उपभोग करने वाला राज्य बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मान ने कहा कि आज पंजाब के युवा काफी संख्या में विदेश जा रहे हैं। आखिर क्या मजबूरी है कि उन्हें अपना देश छोड़कर विदेश जाना पड़ रहा है। इस पर भी हम चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां रोज सरकार पर हमला करने के लिए कुछ न कुछ नई चीजें ले आती थीं, जिसके कारण काफी समय बर्बाद होता था। इस वजह से हमने सोचा कि रोज-रोज किच-किच से अच्छा है कि एक बार पंजाब के मुद्दों पर खुलकर बहस हो जाए ताकि दूध का दूध और पानी का पानी जनता के सामने आ जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed