{"_id":"62320030284d20063b51e503","slug":"bhagwant-mann-said-aap-government-will-start-work-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: मान बोले- एक भी दिन बर्बाद नहीं होने देंगे, आज से ही आप सरकार शुरू करेगी काम, लोगों से विनम्र और जिम्मेदार बनने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: मान बोले- एक भी दिन बर्बाद नहीं होने देंगे, आज से ही आप सरकार शुरू करेगी काम, लोगों से विनम्र और जिम्मेदार बनने की अपील
Wed, 16 Mar 2022 08:50 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 16 Mar 2022 08:50 PM IST
सार
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार आज से ही काम करना शुरू कर देगी और एक भी दिन बर्बाद नहीं होगा क्योंकि पंजाब में तब्दीली लाने के लिए लोगों की उम्मीदों को पूरा करने में पहले ही बहुत देर हो चुकी है।
विज्ञापन
पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित व सीएम भगवंत मान।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को सूबे के लोगों से विनम्र बने रहने की अपील की और कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार पंजाब के प्रत्येक नागरिक की सरकार है। मुख्यमंत्री हमेशा सभी नागरिकों का होता है। उनकी सरकार आज से ही काम करना शुरू कर देगी। मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करने से पहले शहीद-ए-आजम भगत सिंह के म्यूजियम और स्मारक पर महान शहीद को श्रद्धा-सुमन भेंट करने के बाद विशाल रैली को संबोधित करते हुए भगवंत मान ने कहा कि वह पंजाब के लोगों की तरफ से दिए गए इस बड़े फतवे से बहुत खुश हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमें अब और ज्यादा जिम्मेदार बनना चाहिए और अहंकारी नहीं होना चाहिए क्योंकि अहंकार का सिर हमेशा नीचे होता है। पहली बार कोई मुख्यमंत्री शहीदों की धरती पर शपथ ले रहा है, क्योंकि पहले स्टेडियम और महलों से शपथ ग्रहण समारोह होते थे। भगवंत मान ने कहा कि शायद यह पहली बार है जब लोगों ने बिना किसी स्वार्थ या लालच के निडर होकर आप को वोट दी है।
विज्ञापन
हमें अब सचमुच आजादी मिल गई है, क्योंकि पिछली सरकारों ने 70 साल के दौरान शहीद-ए-आजम भगत सिंह जैसे हमारे महान शहीदों के सपनों को अनदेखा किया। गत 20 फरवरी का दिन पंजाब की राजनीति के इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा क्योंकि लोगों ने बिना किसी दबाव के अपने वोट के अधिकार का प्रयोग किया। इसका नतीजा 10 मार्च को घोषित किया गया और इस तरह महान शहीद शहीद-ए-आजम भगत सिंह के सपनों को पूरा करने का रास्ता साफ हुआ।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार आज से ही काम करना शुरू कर देगी और एक भी दिन बर्बाद नहीं होगा क्योंकि पंजाब में तब्दीली लाने के लिए लोगों की उम्मीदों को पूरा करने में पहले ही बहुत देर हो चुकी है। आप सरकार अत्याधुनिक स्कूल और अस्पताल स्थापित करके बढ़िया शिक्षा और स्वास्थ्य देखभाल बुनियादी ढांचा मुहैया करवाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सभी चीजें बहुत उलझी हुईं हैं लेकिन इसे राज्य के बड़े हित में लोगों के पूर्ण सहयोग से जल्द ही हल कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘यह सचमुच बहुत दयनीय है कि पंजाब जैसे प्रगतिशील राज्य के नौजवान रोजी-रोटी की खोज में विदेश कूच कर रहे हैं। हमारी सरकार साफ-सुथरा, पारदर्शी और बढ़िया शासन प्रदान करने के लिए भ्रष्टाचार और अन्य कुरीतियों के खात्मे के साथ-साथ रोजगार के बढ़िया मौके प्रदान करने की पूरी कोशिश करेगी।’