{"_id":"5d54920f8ebc3e6ce212b944","slug":"bhagwant-mann-demand-cbi-investigation-in-mysterious-police-custody-deaths","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवंत मान बोले- पुलिस हिरासत में 1500 लोगों रहस्यमयी ढंग से मौत हुई, सीबीआई जांच हो चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवंत मान बोले- पुलिस हिरासत में 1500 लोगों रहस्यमयी ढंग से मौत हुई, सीबीआई जांच हो चाहिए
Thu, 15 Aug 2019 04:28 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 15 Aug 2019 04:28 AM IST
विज्ञापन
भगवंत मान
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान ने पुलिस हिरासत में हो रही रहस्यमय मौतों की सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में जेलों और पुलिस हिरासत में डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोग मर चुके हैं। इनमें से कई नशा तस्करी जैसे गंभीर आरोपी थे।
विज्ञापन
अमृतसर में हिरासत के दौरान एएसआई अवतार का खुद को गोली मार लेना इसकी ताजा मिसाल है। जो अपने साथी एएसआई जोरावर सिंह के साथ नशा तस्करी के आरोपों में गिरफ्तार हुआ था। मान ने कहा कि हिरासत में मौतों के विवरण एक जैसे हैं। यह साधारण नहीं है, इस पर यकीन करना मुश्किल है। ये रसूखदार नशा तस्करों द्वारा भेद खुलने के डर से कराए गए कत्ल भी हो सकते हैं।
विज्ञापन
इसमें पुलिस की भूमिका संदिग्ध है, इसलिए सीबीआई जांच जरूरी है। मान ने कहा कि अमृतसर के ही व्यापारी गुरपिंदर सिंह की मौत का मामला भी बेहद गंभीर है। जिस पर पाक से नमक की बोरियों में अरबों की हेरोइन मंगवाने का आरोप था। फरीदकोट के जसपाल सिंह की हिरासत में मौत के बाद इंस्पेक्टर नरिंदर सिंह की आत्महत्या की गुत्थी भी अभी नहीं सुलझी है।
विज्ञापन