{"_id":"63159490a8a702091f1f1d8a","slug":"bhagwant-mann-announces-to-implement-7th-pay-commission-of-ugc-in-all-colleges-and-universities","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक दिवस पर बड़ा तोहफा: पंजाब के विश्वविद्यालयों-कॉलेजों में लागू होगा 7वां वेतन आयोग, सीएम ने किया एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक दिवस पर बड़ा तोहफा: पंजाब के विश्वविद्यालयों-कॉलेजों में लागू होगा 7वां वेतन आयोग, सीएम ने किया एलान
Mon, 05 Sep 2022 11:48 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 05 Sep 2022 11:48 AM IST
सार
सीएम मान ने यह भी एलान किया है कि जल्द ही कॉलेज और विश्वविद्यालयों में गेस्ट फैकल्टी की भर्ती की जाएगी। इससे शिक्षकों की कमी खत्म होगी। वहीं पुराने संविदा गेस्ट फैकल्टी के मानदेय में इजाफा करने की भी घोषणा की है।
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिक्षक दिवस पर अध्यापकों को बड़ा तोहफा दिया है। सीएम भगवंत मान ने राज्य के सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के सातवें वेतन आयोग को लागू करने का एलान किया है। एक वीडियो संदेश में सीएम भगवंत मान ने सभी को शिक्षक दिवस की बधाई दी। इसके बाद सीएम ने अध्यापकों को बड़ी खुशखबरी दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एक अक्तूबर 2022 से सातवां वेतन आयोग लागू होगा। सीएम मान ने यह भी एलान किया है कि जल्द ही कॉलेज और विश्वविद्यालयों में गेस्ट फैकल्टी की भर्ती की जाएगी। इससे शिक्षकों की कमी खत्म होगी। वहीं पुराने संविदा गेस्ट फैकल्टी के मानदेय में इजाफा करने की भी घोषणा की है। सीएम ने आश्वासन दिया कि बहुत ही जल्द अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
ਅਧਿਆਪਕ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਅਧਿਆਪਕ ਸਾਹਿਬਾਨਾਂ ਲਈ ਕੁਝ ਅਹਿਮ ਐਲਾਨ…Live https://t.co/1JZiesXM5A
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) September 5, 2022
विज्ञापन