{"_id":"622ad3111cb9c46e0a6ec4b8","slug":"bhagwant-mann-aap-cm-candidate-for-punjab-leaves-for-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई सरकार की तैयारी: अरविंद केजरीवाल से मिलने दिल्ली रवाना हुए भगवंत मान, कल गवर्नर से करेंगे मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई सरकार की तैयारी: अरविंद केजरीवाल से मिलने दिल्ली रवाना हुए भगवंत मान, कल गवर्नर से करेंगे मुलाकात
Fri, 11 Mar 2022 10:12 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 11 Mar 2022 10:12 AM IST
सार
आप के सीएम चेहरा भगवंत मान शुक्रवार को दिल्ली रवाना हो गए। उन्होंने बताया कि मैं पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल से मिलने जा रहा हूं।
विज्ञापन
भगवंत मान दिल्ली रवाना।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में प्रचंड जीत के बाद आम आदमी पार्टी ने सरकार गठन की तैयारी शुरू कर दी है। आप के सीएम चेहरा भगवंत मान शुक्रवार को दिल्ली रवाना हो गए। उन्होंने बताया कि मैं पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल से मिलने जा रहा हूं, आज शाम तक आपको तारीख दूंगा। कल राज्यपाल से मिलूंगा, इसके बाद भगत सिंह के गांव खटकड़ कलां में शपथ ग्रहण करूंगा।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान ने धूरी विधानसभा सीट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। अब सांसद भगवंत मान ने कहा कि वह जल्द शहीदों की धरती खटकड़कलां में शपथ लेंगे और एक नए पंजाब के निर्माण का आगाज करेंगे। चुनाव परिणाम आने के बाद उनके समर्थकों ने जीत पर खूब भंगड़ा डालकर अपनी खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सत्ता संभालते ही सरकारी दफ्तरों में मुख्यमंत्री की लगने वाली फोटो का कल्चर खत्म कर शहीद भगत सिंह व संविधान निर्माता डॉ. भीम राव अंबेडकर की तस्वीर लगाई जाएगी। इसके अलावा अब तक मोती महलों से चलने वाली सरकार अब गांवों और कस्बों से चलेगी और युवाओं के हाथों में नशे के टीकों की जगह टिफिन होंगे। उन्हें अब रोजगार दिया जाएगा।
विज्ञापन
मान ने कहा कि पंजाब में यह जीत आम आदमी पार्टी की जीत नहीं, बल्कि आम लोगों की जीत है, क्योंकि पंजाब के लोग कांग्रेस व अकाली दल को पिछले लंबे समय से आजमाते रहे हैं, जो लोगों की उम्मीदों पर कभी खरा नहीं उतरे। पंजाब में बेरोजगारी इस कदर बढ़ा दी गई कि युवा नशे की दलदल में धंसने लगे। अब ऐसा नहीं होगा।
युवाओं के लिए रोजगार के साधन पैदा किए जाएंगे और उनके हाथों में टीके की जगह टिफिन होंगे। चुनाव से पहले ही पंजाब के लोगों ने बदलाव लाने का मन बना लिया था और आप पर भरोसा जताते हुए पार्टी को शानदार व ऐतिहासिक जीत दिलाई। इसके लिए वह मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हैं।
उन्होंने एनआरआई भाइयों का भी विशेष तौर पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी का पहला काम राज्य से भ्रष्टाचार, नशा तथा बेरोजगारी को खत्म किया जाएगा। बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के साथ-साथ लोगों को दिल्ली की तर्ज पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाई जाएंगी।