फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   bhagwant maan, aap mp bhagwant maan, punjab assembly election, aap, aam aadmi party, mohali

विधानसभा चुनाव को लेकर आप सांसद का सनसनीखेज खुलासा

Sat, 02 Apr 2016 09:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लांडरां/ मोहाली।
ब्यूरो/अमर उजाला, लांडरां/ मोहाली। Updated Sat, 02 Apr 2016 09:21 PM IST
विज्ञापन
bhagwant maan, aap mp bhagwant maan, punjab assembly election, aap, aam aadmi party, mohali
भगवंत मान ने सनेटा में शनिवार को आयोजित जनसभा में कहा कि पार्टी पंजाब के 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। - फोटो : amarujala
आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं। पार्टी के दिग्गज नेता सांसद भगवंत मान ने सनेटा में शनिवार को आयोजित जनसभा में कहा कि पार्टी पंजाब के 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी की ओर से उम्मीदवारों की पहली सूची मई में घोषित कर दी जाएगी।
विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने पंजाब सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार से आज हरेक वर्ग परेशान है। प्रदेश में किसान से मुलाजिम तक सबकी हालत खराब है। किसानों के सिर लाखों रुपये का कर्ज चढ़ा हुआ है। इस कारण किसान खुदकुशी कर रहे हैं। पंजाब सरकार उनके प्रति हमदर्दी नहीं जता रही है। न ही उनके कर्ज माफ किए जा रहे हैं। सरकार साहूकारों की मदद करके गरीब किसानों का शोषण कर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री की मुद्रा स्कीम पर भी चुटकी ली। उन्होंने कहा कि मुलाजिमों को वेतन समय पर नहीं मिल रहा है। इस कारण मुलाजिमों के घर का खर्च चलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


मान ने दावा करते हुए कहा कि 2017 में प्रदेश में आप की सरकार बनेगी। हाथ से सत्ता जाती देख सरकार की नींद उड़ी हुुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अकाली सरकार से पीछे नहीं है। उनके समय में कई बड़े घोटाले हुए। इस मौके पर दर्शन सिंह धालीवाल ने कहा कि हलका उम्मीदवारों की घोषणा क्षेत्र के वर्करों की सहमति से की जाएगी। सभी क्षेत्रों से ईमानदार व साफ छवि वाले उम्मीदवार उतार जाएंगे। इस मौके पर प्रोफेसर मानक सिंह, सन्नी बराड़, संतोख सिंह, बलविंदर सिंह कुंभड़ा, बलविंदर सिंह मानकपुर कल्लर, जस्सी जसराज, परमजीत सिंह, सतनाम सिंह दाऊं समेत कई नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed