फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bhagat singh, shaheedi diwas, haryana news, haryana govt, wrestling news

भगतसिंह के शहीदी दिवस पर भारत केसरी दंगल, बड़ा ईनाम घोषित

Sat, 12 Mar 2016 11:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 12 Mar 2016 11:24 AM IST
विज्ञापन
bhagat singh, shaheedi diwas, haryana news, haryana govt, wrestling news
भारतीय कुश्ती - फोटो : फाइल फोटो
शहीद भगत सिंह के शहीदी दिवस पर हरियाणा सरकार भारत केसरी दंगल कराने जा रही है। इसके तहत ईनाम राशि बहुत बड़ी होगी। 21 से 23 मार्च तक गुड़गांव के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता ‘भारत केसरी दंगल-2016’ का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनिल विज ने बताया कि भारतीय ओलंपिक संघ व भारतीय कुश्ती संघ के सहयोग से आयोजित होने वाला यह दंगल देश का सबसे बड़ा इनामी दंगल होगा।  प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए कोई एंट्री फीस नहीं रखी गई है।
विज्ञापन


अनिल विज ने बताया कि प्रतियोगिता में शहीद भगतसिंह, सुखदेव व राजगुरू के परिजनों को भी आमंत्रित किया जाएगा और उन्हें प्रतियोगिता के दौरान सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि खेल विभाग की ओर से इस वर्ष सितंबर या अक्तूबर माह में इसी प्रकार की एक कबड्डी प्रतियोगिता भी करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से एक वेबसाइट भी तैयार की गई है। देश में अपनी तरह की इस पहली वेबसाइट पर प्रदेश के सभी खिलाड़ियों का डाटा ऑनलाइन होगा। एचसीएस व एचपीएससी की भर्तियों में खिलाड़ियों का कोटा निर्धारित करने संबंधी एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि इस बारे में योजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed