{"_id":"6749f4c14ddf15e5ae0417db","slug":"bets-worth-lakhs-are-being-placed-on-fighting-between-dogs-answers-sought-from-haryana-punjab-and-centre-chandigarh-news-c-16-1-pkl1072-574325-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: कुत्तों के बीच लड़ाई पर लग रहे लाखों के दांव, हरियाणा, पंजाब व केंद्र से जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: कुत्तों के बीच लड़ाई पर लग रहे लाखों के दांव, हरियाणा, पंजाब व केंद्र से जवाब तलब
विज्ञापन
लड़ाइयों के आयोजन पर रोक लगाने के लिए उचित निर्देश जारी करने की याचिका में मांग
इन लड़ाइयों में कुत्तों के मरने और गंभीर रूप से घायल होने को बताया गया है उनके प्रति कू्ररता
चंडीगढ़। हरियाणा व पंजाब में मनोरंजन और सट्टे के लिए लाखों रुपये के दांव लगाकर कुत्तों के बीच लड़ाई की प्रतियोगिताओं के आयोजन को उन पर क्रूरता बताते हुए इसे रोकने के लिए हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई है। याचिका पर हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार, हरियाणा सरकार, पंजाब सरकार, एनिमल वेलफेयर बोर्ड व अन्य को जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।
याचिका दाखिल करते हुए बैंगलोर निवासी भारती रामचंद्रन ने एडवोकेट हरीश महला के माध्यम से हाईकोर्ट को बताया कि जानवरों पर क्रूरता रोकने के लिए राज्यों में एनिमल वेलफेयर बोर्ड हैं। इन बोर्ड के सही प्रकार से कार्य न करने के कारण जानवरों पर क्रूरता नहीं रुक रही है। हरियाणा व पंजाब में बड़े स्तर पर कुत्तों की लड़ाई वाली प्रतियोगिताओं का आयोजन हो रहा है। इन लड़ाइयों की समाप्ति अक्सर किसी एक की मौत के साथ होती है। इसके अतिरिक्त अक्सर इन लड़ाइयों में कुत्ते बुरी तरह से घायल हो जाते हैं, उनकी हड्डी टूट जाती हैं। पंजाब में बठिंडा, मोगा, मुक्तसर, फिरोजपुर, मानसा व होशियार में मौजूद फार्म हाउस में ऐसे प्रतियोगिता होती हैं तो वहीं हरियाणा के हिसार, सिरसा, झज्जर और गुरुग्राम में यह आम है। याची ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं पर लाखों रुपये के दांव लगते हैं और इस प्रकार अपने मनोरंजन के लिए इन बेजुबानों का इस्तेमाल किया जा रहा है।