फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   beti bachao, selfee banao, unique comprtition

बेटियों की सेल्फी भेजो और मोटा इनाम जीतो

Fri, 19 Jun 2015 12:28 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, जींद।
ब्यूरो /अमर उजाला, जींद। Updated Fri, 19 Jun 2015 12:28 PM IST
विज्ञापन
 beti bachao, selfee banao, unique comprtition

बीबीपुर ग्राम पंचायत द्वारा चलाया गया बेटी बचाओ सेल्फी बनाओ प्रतियोगिता चर्चा का विषय बनी हुई है। इस प्रतियोगिता में अब तक देश व प्रदेश से 700 से अधिक सेल्फी पहुंच चुकी है।

विज्ञापन


प्रतियोगिता का समापन समारोह शुक्रवार को किया जाएगा, जिसमें सर्वश्रेष्ठ तीन सेल्फी को पंचायत द्वारा 2100 रुपये, ट्राफी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


बेटी बचाओ सेल्फी बनाओ नामक अनोखी प्रतियोगिता आयोजित करके देशभर में सुर्खियां बटोरने वाली बीबीपुर गांव की पंचायत द्वारा शुक्रवार को प्रतियोगिता का परिणाम निकाला जाएगा। तीन सर्वश्रेष्ठ सेल्फी को सम्मानित करने के साथ 15 सेल्फी को सांत्वना के रूप में ट्राफी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि नौ जून को शुरू इस प्रतियोगिता में जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान व हरियाणा के प्रत्येक जिले से सरपंच के वाट्सअप नंबर पर 700 से अधिक सेल्फी आई।

इससे पहले भी सरपंच ग्राम पंचायत बीबीपुर द्वारा कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए पहली देश की पहली महिला ग्राम सभा, कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए देश की पहली महाखाप, महा पंचायत, प्रसव पूर्व भ्रूण लिंग परीक्षण, दादी अगर चाहेगी तो पोती जरूर आएगी, घरेलू हिंसा रोकने, महिला सुरक्षा किसका दायित्व, ऑनर किलिंग रोकने के लिए जागरूक महिला, सुरक्षित महिला, लिखित परीक्षा कार्यक्रमों का आयोजन करा चुके हैं। प्रदेश सरकार द्वारा एक करोड़ रुपये की राशि का इनाम और राष्ट्रीय स्तर पर दो बार पुरस्कार मिल चुका है।


बेटी नहीं होने का है मलाल
काफी लोगों को इस बात का मलाल रहा कि अगर बेटी होती तो वे प्रतियोगिता में हिस्सा ले पाते। कुछ व्यक्तियों द्वारा सरपंच को मैसेज व फोन के द्वारा यह कहा गया कि उनकी बेटियां नहीं है। इसका उन्हें दुख रहेगा, जिसकी वजह से वे प्रतिभागी नहीं बने।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed