चुनाव से पहले आम में बगावत, मोटी रकम लेकर टिकट बांटने का आरोप
रामपुरा के बाद बठिंडा देहात से आप के नेताओं ने बगावत करते हुए आप उम्मीदवार के खिलाफ आजाद तौर पर चुनाव लडने का निर्णय लिया है।
इसके अलावा आप वर्करों ने भगवंत मान पर भडकाऊ भाषण देने के आरोप लगाते हुए कहा कि आप ने मोटी रकम लेकर ही टिकट बांटी है।
बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में आप नेता डाक्टर जगसीर सिंह ने बताया कि आम आदमी पार्टी के जो सिद्धांत थे पार्टी उनसे भटक चुकी है।
भगवंत मान पर भडकाऊ भाषण देने का आरोप
उन्होंने कहा कि आप पार्टी के नेता प्राइवेट कंपनी के तौर पर पार्टी को चला रहे हैं और जो उनको ज्यादा मोटी रकम टिकट हासिल करने के लिए देता है आप नेता उसे टिकट थमा देते है।
उन्होनें कहा कि इसी वजह से अब बठिंडा देहात से आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में उतरने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि बठिंडा देहात आप उम्मीदवार रुपिंदर कौर रूबी से मोटी रकम हासिल कर उसको आप नेताओं ने टिकट दी है।
गौरतलब है कि इससे पहले रामपुरा विधान सभा क्षेत्र से आप नेता गुरप्रीत सिंह ने मंगलवार को यही आरोप लगाते हुए पार्टी के उमीदवार मनजीत सिंह के खिलाफ आजाद तौर पर चुनाव मैदान में उतरने का ऐलान किया था।