फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Whatsappitis: too much typing on mobile can make your thumb numb

Whatsappitis: मोबाइल पर ज्यादा टाइपिंग से सुन्न पड़ सकता है अंगूठा... लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या

Mon, 05 Aug 2024 06:15 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो मोहित पाण्डेय, संवाद, चंडीगढ़
मोहित पाण्डेय, संवाद, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 05 Aug 2024 06:15 AM IST
सार

युवाओं समेत गृहणियों में व्हाट्सैपेटाइटिस का असर सबसे अधिक देखने को मिल रहा है। यह दोनों वर्ग लगातार मोबाइल में तीन से चार घंटे या उससे अधिक समय तक टाइपिंग कर रहे हैं।

विज्ञापन
Whatsappitis: too much typing on mobile can make your thumb numb
मोबाइल पर टाइपिंग - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

अगर आप भी स्मार्टफोन में अधिक चैटिंग करते हैं तो सावधान हो जाएं। अगर आप अधिक टाइपिंग करते हैं तो व्हाट्सैपेटाइटिस नामक बीमारी का शिकार हो सकते हैं। 

विज्ञापन


वर्तमान समय में अधिकतर लोग सभी कामों के लिए स्मार्टफोन का प्रयोग करते हैं। इस दौरान चैटिंग या टैक्स के लिए टाइपिंग करनी पड़ती है। टाइपिंग और टैप के लिए अंगूठे का ज्यादा इस्तेमाल होता है। अधिक प्रयोग के चलते अंगूठे के निचले हिस्से में दर्द होने लगता है। इसके साथ अंगूठे ज्यादा चलने से उनकी मांसपेशियों में सूजन आ जाती है। अंगूठे सुन्न पड़ने लगते और झनझनाहट होने लगती है। इस कारण टाइपिंग करने वाले यूजर की दोनों कलाइयों में भी तेज दर्द होने लगता है। फोन में लगातार तीन से चार घंटे टाइपिंग करने के कारण लोग व्हाट्सैपेटाइटिस नामक बीमारी का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन


पीजीआई के हड्डी विभाग के एचओडी डॉक्टर आदित्य ने बताया कि लगातार इस बीमारी के रोगियों की संख्या बढ़ रही है। इस बीमारी का असर 20 से 35 साल के आयु वर्ग के लोगों में अधिक देखने को मिल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर ने बताया कि इस बीमारी के हर माह पांच से दस मरीज अस्पताल में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इस बीमारी का इलाज संभव है। कलाइयों में दर्द होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। बीमारी से छुटकारा पाने में लिए छह सप्ताह के टाइपिंग से दूरी बनानी होगी। इसके साथ दवा खानी होगी और जरूरत होने पर इंजेक्शन लगवाना होगा।

विज्ञान की पत्रिका द लैंसट में हुआ इस बीमारी का खुलासा 

व्हाट्सैपेटाइटिस नामक बीमारी का खुलासा लंदन से प्रकाशित होने वाली विज्ञान की पत्रिका द लैंसट की एक रिपोर्ट में हुआ है। इस रिपोर्ट के अनुसार व्हाट्सैपेटाइटिस का सबसे पहला केस 10 साल पहले स्पेन में आया था, जहां 34 साल की एक महिला में इस बीमारी के लक्षण पाए गए थे। महिला ने लगातार 6 घंटे फोन पर मैसेजिंग के लिए टाइपिंग की थी। स्क्रीन पर लगातार दोनों अंगूठों के इस्तेमाल के कारण दर्द महिला के कलाई तक पहुंच गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed