फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Be careful if you give your mobile number while shopping

Chandigarh: खरीदारी के दौरान न शेयर करें अपना मोबाइल नंबर, हो सकती है साइबर ठगी, ऐसे होता है डाटा हैक

Sat, 24 Jun 2023 02:23 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 24 Jun 2023 02:23 AM IST
सार

साइबर विशेषज्ञ साहिल बाघला बताते हैं कि इन अनजाने मैसेज के लिंक पर क्लिक करने के साथ ही आपका मोबाइल या कंप्यूटर हैक हो सकता है। इसके बाद मोबाइल व कंप्यूटर से डाटा चोरी के अलावा बैंक अकाउंट और मनी वॉलेट खाली हो सकता है।

विज्ञापन
Be careful if you give your mobile number while shopping
साइबर अटैक - फोटो : iStock

विस्तार

आपके पास अचानक ऐसी कॉल क्यों आती है, जिसमें बताया जाता है कि आपका लोन अप्रूव हो गया है या आपको क्रेडिट-डेबिट कार्ड ऑफर किया जाता है। कभी सोचा कॉल करने वाले के पास आपका फोन नंबर आया कैसे, जबकि आपने तो उसे अपना नंबर दिया नहीं। 
विज्ञापन


इसी वजह से हमें चिंतित और उससे ज्यादा सतर्क हो जाना चाहिए कि खरीदारी करने या अनावश्यक स्थान पर अपना मोबाइल नंबर न दें क्योंकि यहीं से आपका मोबाइल नंबर साइबर ठगों तक पहुंचता है। इसके बाद आपके मोबाइल व्हाट्सएप, टेक्स्ट मैसेज के जरिए जालसाज लिंक भेजते हैं। साइबर विशेषज्ञ साहिल बाघला बताते हैं कि इन अनजाने मैसेज के लिंक पर क्लिक करने के साथ ही आपका मोबाइल या कंप्यूटर हैक हो सकता है।
विज्ञापन


इसके बाद मोबाइल व कंप्यूटर से डाटा चोरी के अलावा बैंक अकाउंट और मनी वॉलेट खाली हो सकता है। इन दिनों साइबर अपराधी टेक्स्ट मैसेज के जरिए रिमोट एडमिनिस्ट्रेशन टूल (आरएटी) के क्रिम्सन मालवेयर भेज रहे हैं। इसी टूल के जरिए लोगों के कंप्यूटर और मोबाइल को हैक किया जा रहा है। इस लिंक के जरिए कंप्यूटर व मोबाइल को बैकग्राउंड में रहकर साइबर अपराधी रिमोटली एक्सेस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइबर अटैक का खतरा
साइबर अटैक पढ़ने और सुनने में आपको दिलचस्प लग सकते हैं, लेकिन इनका खामियाजा कितना बड़ा और गहरा हो सकता है। इसका अंदाजा कम लोग ही समझ पाते हैं। साइबर अटैक वह प्रक्रिया है जिसमें किसी व्यक्ति से जुड़े डिवाइस जैसे फोन, लैपटॉप, कंप्यूटर सर्वर, टैबलेट प्रिंटर कैमरे को अनधिकृत रूप से एक्सेस किया जाता है और उसमें मौजूद डेटा को चुराया या डिलीट किया जाता है। आमतौर साइबर अटैक करने वाले वो हैकर्स होते हैं, जो पैसा कमाने के लिए हैकिंग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed