फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   be aware using facebook apps, facebook crime, cyber fraud

FB पर ये सभी ऐप यूज करते हैं तो सावधान रहें, वरना पछताएंगे

Sat, 19 Aug 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 19 Aug 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
be aware using facebook apps, facebook crime, cyber fraud
फेसबुक यूजर
फेसबुक यूज करने वालों के लिए खास खबर। अगर आप फेसबुक पर ये सभी ऐप एन्जॉय करते हैं तो सावधान हो जाएं। ‘जाने कैसा होगा आपका भविष्य, जाने आपकी शादी कब होगी, पिछले जन्म में आप क्या थे, आपकी शक्ल किस सेलेब्रिटी से मिलती है’ ऐसी रोचक ऐप का अगर आप फेसबुक पर इस्तेमाल करते हैं तो अगली बार ऐसा करने से पहले कई बार सोचें।
विज्ञापन


क्योंकि ये ऐप दरअसल साइबर अटैक का कारण बन सकता है। इसके जरिए ऐप बनाने वाले आपकी निजी जानकारी जुटा कर एक डाटा बनाते हैं और उसे साइबर वर्ल्ड में डार्क साइट्स पर बेच देते हैं। वहां से आपके नाम और जानकारी से हैकर क्या-क्या कर सकते हैं, इसका आपको इल्म भी नहीं होगा।
विज्ञापन


साइबर एक्सपर्ट्स के अनुसार, ऐसे ऐप में से अधिकतर पाकिस्तान से संचालित हो रहे हैं। स्टैलर डाटा सॉल्यूशन कंपनी के फाउंडर और साइबर एक्सपर्ट राजेश राणा के अनुसार, लोग सुबह शाम फेसबुक या अन्य सोशल साइट्स का इस्तेमाल तो करते हैं, लेकिन जाने-अंजाने उससे होने वाले नुकसान को नहीं जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फेक नाम से या वेबसाइट्स से ऐप अपलोड करते हैं

be aware using facebook apps, facebook crime, cyber fraud
फेसबुक पर प्यार
राजेश राणा के अनुसार, फेसबुक पर साइबर अपराधी फेक नाम से या वेबसाइट्स से ऐप अपलोड करते हैं। इनमें आपके भविष्य, शादी कब होगी वगैरह के बारे में बताया जाता है। अक्सर लोग इन ऐप का इस्तेमाल करते हैं। इसके लिए आपको थोड़ी सी जानकारी देनी होती है और उसके बाद आपका रिजल्ट आपके सामने होता है। वास्तव में इस तरह के ऐप के जरिए साइबर अपराधी आपकी निजी जानकारी जुटा लेते हैं।

इसके बाद अन्य जानकारियां जुटायी जाती हैं, जिनमें आपकी जन्म तिथि से लेकर बैंक खातों, आईडी, डेबिट और क्रेडिट कार्ड, किन-किन बैंकों में अकाउंट है, कौन-कौन इंश्योरेंस पॉलिसी हैं, आप कहां नौकरी करते हैं या कहां पढ़ाई करते हैं, आपकी फ्रेंड लिस्ट आदि शामिल होती है। साइबर अपराधी यह जानकारियां जुटा लेते हैं और उनका एक डाटा बेस बनाते हैं और इसे साइबर वर्ल्ड में कॉल सेंटर, एजुकेशनल इंस्टीट्यूट, इंश्योरेंस कंपनियों, डार्क साइट्स आदि को बेचा जाता है।

तभी आपको इंश्योरेंस पॉलिसी लेने, बाल झड़ने से रोकने के उपाय, घर खरीदें, ट्रैवल पैकेज आदि के कॉल या मैसेज आते हैं। साइबर एक्सपर्ट राणा के अनुसार, लोगों को फेसबुक पर ऐसे ऐप का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। उनके अनुसार, हालांकि इन ऐप का फेसबुक से कोई लेना-देना नहीं होता है। ये साइबर अपराधी फेक आईडी से करते हैं। एक रिसर्च के अनुसार, इन ऐप में से अधिकतर ऐप पाकिस्तान से संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed