फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   be aware of online shopping in festival season, fraud may be

ऑनलाइन एंटिक सामान खरीदने से पहले ये खबर पढ़ें, वरना पछताएंगे

Sat, 30 Sep 2017 12:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 30 Sep 2017 12:19 PM IST
विज्ञापन
be aware of online shopping in festival season, fraud may be
ऑनलाइन फ्रॉड - फोटो : फाइल फोटो
अगर कोई आपको ऑनलाइन एंटिक सामान ऑफर करे तो खरीदने से पहले ये खबर जरूर पढ़ लें, वरना इस शख्स की तरह पछताएंगे और नुकसान भी होगा। ऑनलाइन एंटिक सामान बेचने के नाम पर सेक्टर-8 बी निवासी प्रेम सिंह राणा से छह लोगों ने एक करोड़ 22 लाख रुपये की ठगी कर डाली। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन


सेक्टर-3 थाना पुलिस ने मामले में एआर रहमान, अश्वनी कुमार, राजा रमेश, उदित नागर और आरिफ चौधरी के खिलाफ धोखाधड़ी (धारा 420) और आपराधिक साजिश (120बी) के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में प्रेम सिंह ने बताया कि 20 जून 2017 को उनकी अपने दोस्त के सेक्टर-9 स्थित आफिस में सरबजीत गिल से मुलाकात हुई थी। उसने उन्हें बताया कि वह कुछ लोगों को जानता है जिनके पास धर्मशाला में सुपर एंटीक आइटम हैं और वह उसे बेचना चाहते हैं। इसके बाद उसने उनकी अश्वनी कुमार से फोन पर कान्फ्रेंस कॉल पर बात करवाई। अश्वनी ने उन्हें कहा कि वह गूगल पर सुपर एंटीक आइटम सर्च करेंगे तो उन्हें एंटीक आइटम और उनके बारे में सब पता चल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही उनके पास मौजूद एंटीक आइटम सामान की कीमत का पता चल सकेगा। इसके बाद सरबजीत गिल ने उनसे एंटीक आइटम की कीमत तय की। साथ ही ऐसी कंपनी तलाश करने को कहा जो एंटीक सामान खरीद सके। कुछ समय बाद राणा की मुलाकात आरिफ चौधरी से हुई। उसने उन्हें एआर रहमान को सीईओ और उदित नागर को ऑपरेशनल हेड के तौर पर मिलवाया।

कंपनी को लंदन, यूके बेस्ड बताया

be aware of online shopping in festival season, fraud may be
ऑनलाइन शॉपिंग
उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी लंदन, यूके बेस है और उन्हें अपनी कंपनी वेबसाइट दिखाई। उन्होंने बताया कि उन्हें एंटिक आइटम ऑनलाइन और फिजिकली बेचने के लिए कुछ परमिशन लेनी होंगी। इसके लिए उनके बीच कई मेल हुईं। इसके बाद उन्होंने उन्हें 7 लाख और बाद में पांच लाख रुपये का भुगतान किया। जून से लेकर अगस्त तक कुल मिलाकर 1 करोड़ 22 लाख रुपये दिए।

इस दौरान वह उसे कई बार धर्मशाला भी ले गए। कंपनी की वेबसाइट के जरिए एंटिक आइटम बेचने के लिए उनसे 10 करोड़ रुपये जमा करवाने को कहा गया। 11 अगस्त को वह धर्मशाला सामान की डिलीवरी लेने गए, लेकिन रमेश ने उन्हें अगले दिन सुबह 8 बजे सामान देने की बात कही। इसके बाद 12 अगस्त को सुबह 3 बजे उनका कॉल आया कि उनके अंकल की मृत्यू हो गई है और वह अपने गांव जा रहे हैं।

इसके बाद से उनका और अन्य आरोपियों के मोबाइल फोन स्विच ऑफ हैं। इसके बाइ खुद के ठगे जाने का अहसास होने पर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed