फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bathinda, Kapurthala, Mohali, Amritsar teams reach semi-finals

बठिंडा, कपूरथला, मोहाली, अमृतसर की टीमें सेमीफाइनल में पहुंची

Wed, 04 Aug 2021 09:51 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 09:51 PM IST
विज्ञापन
Bathinda, Kapurthala, Mohali, Amritsar teams reach semi-finals
चंडीगढ़। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से खेले जा रहे पंजाब स्टेट इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-19 एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग चरण को पूरा करने के बाद टीमों ने अंकों के आधार पर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इन टीमों में बठिंडा, कपूरथला, मोहाली, अमृतसर की टीमें शामिल हैं। सेमीफाइनल मुकाबलों में बठिंडा और कपूरथला की टीमों के बीच मुकाबला 6 अगस्त को बठिंडा में खेला जाएगा। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला मोहाली और अमृतसर की टीमों के बीच 6 अगस्त को अमृतसर में खेला जाएगा। वहीं फाइनल मुकाबला 8 अगस्त को मोहाली के पीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा।
विज्ञापन

पहले मैच में रोपड़ और फतेहगढ़ साहिब के बीच मैच रोपड़ में खेला गया। रोपड़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बारिश के चलते मैदान गीला होने के कारण मैच 48 ओवर का कर दिया गया था। रोपड़ की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 130 रन पर ढेर हो गई। जीवनजोत सिंह बावा ने 31 और केशव अरोड़ा ने 30 रन बनाए। फतेहगढ़ साहिब के लिए गेंदबाजी में अजयपाल सिंह ने 21 रन देकर तीन, केशव मल्होत्रा ने 16 रन देकर दो और अरमान ने 14 रन देकर दो विकेट चटकाए। जवाब में फतेहगढ़ साहिब ने 21.5 ओवर में 130 रन का लक्ष्य पूरा किया। जसकरणवीर सिंह पॉल ने 48 और अजयपाल सिंह ने 28 रन बनाए। रोपड़ के लिए गेंदबाज अर्शप्रीत सिंह ने 21 रन देकर सर्वाधिक दो विकेट लिए।
विज्ञापन

वहीं दूसरे मैच में कपूरथला और होशियारपुर के बीच मैच होशियारपुर में खेला गया। कपूरथला ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और पूरी टीम 159 रन पर ढेर हो गई। सिद्धार्थ शर्मा ने सबसे अधिक टीम के लिए 62 रन बनाए। होशियारपुर के लिए रघु सरवन कुमार ने 32 रन देकर चार और अर्शित राजपूत ने 27 रन देकर 3 विकेट लिए। जवाब में होशियारपुर ने 38 ओवर में 7 विकेट पर 160 रन बनाकर मैच जीत लिया। गुरशीश सिंह ने 33 रन बनाए और शुभम कुमार हांडा ने नाबाद 33 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में कपूरथला के लिए समीर ने 19 रन देकर तीन और सिद्धार्थ शर्मा ने 50 रन देकर दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed