फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bapudham accused theft Panna case stealing thousands cash jewelery from two houses

बापूधाम में चोरी के आरोपी को दबोचा, दो घरों से हजारों की नकदी और आभूषण चोरी के मामले में आरोपी है पन्ना

Tue, 28 Jul 2020 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Bapudham accused theft Panna case stealing thousands cash jewelery from two houses
चंडीगढ़। बापूधाम कॉलोनी में दो घरों से बीते 19 जून को हजारों की नकदी और लाखों के आभूषण चोरी करने के मामले में सेक्टर-26 थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुछ गहने भी बरामद किए हैं। आरोपी की पहचान स्थानीय निवासी करण उर्फ पन्ना के रूप में हुई है।
विज्ञापन

बीते 19 जून को पुलिस को दी शिकायत में शोभन सिंह ने बताया था कि उनके बापूधाम स्थित मकान नंबर 715/18 से अज्ञात चोरों ने 80 से 90 हजार रुपये और किट्टी सेट चोरी कर लिया है। वहीं, स्थानीय निवासी सोनू ने बताया था कि उनके 715/20 स्थित मकान से 11 हजार की नकदी और सोने के जेवरात चोरी हो गए हैं। आरोपियों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया है जब उनका परिवार क्वारंटीन था। शिकायत के आधार पर सेक्टर 26 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईपीसी 380 के तहत मामला दर्ज किया था। सेक्टर-26 थाना प्रभारी नरेंद्र पटियाल की अगुवाई में बापूधाम चौकी इंचार्ज रोहिताश यादव ने बीते रविवार को आरोपी करण उर्फ पन्ना को दबोच लिया। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि उक्त आरोपी साथी सूरज के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल सूरज मनीमाजरा के चोरी के केस में बुडै़ल जेल में है। पुलिस अब आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ करेगी। वहीं, करण का पुलिस ने 2 दिन का रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed