फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ban on 313 candidates for three-year for election, haryana news

313 प्रत्याशियों पर तीन साल के लिए लगा प्रतिबंध, अब नहीं लड़ पाएंगे चुनाव

Fri, 06 Jan 2017 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 06 Jan 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
ban on 313 candidates for three-year for election, haryana news
313 प्रत्याशियों पर तीन साल के लिए लगा प्रतिबंध - फोटो : File Photo
साल 2010 से 2014 के बीच स्थानीय निकाय चुनाव में खर्च का ब्योरा न देने वाले 313 प्रत्याशियों को हरियाणा चुनाव आयोग ने तीन वर्ष के लिए अयोग्य घोषित कर दिया है। इनमें सर्वाधिक 60 उम्मीदवार फरीदाबाद जिले से हैं, जिन्हें 8 जनवरी को होने वाले निगम चुनाव में चुनाव लड़ने का मौका नहीं मिलेगा।
विज्ञापन


उम्मीदवारों को चुनाव में खर्च का ब्योरा राज्य निर्वाचन आयोग को देना होता है, लेकिन चार साल मेें अलग-अलग जिलों में स्थानीय निकाय के चुनाव के बाद 1121 उम्मीदवारों ने ब्योरा नहीं दिया। इनको सुनवाई का मौका दिया गया, लेकिन 313 उम्मीदवार खर्च का ब्योरा न दे पाने की उचित वजह नहीं बता सके। आयोग ने ऐसे उम्मीदवारों को कोई भी चुनाव लड़ने पर अगले तीन वर्ष तक प्रतिबंध लगा दिया है। 
विज्ञापन


निकाय चुनाव के खर्च का ब्योरा न देने वाले उम्मीदवारों को तीन वर्ष के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। इनमें से कुछ उम्मीदवारों ने खुद के अनपढ़ होने तो कई हारने वाले उम्मीदवारों ने खर्च का ब्योरा जमा कराना अनिवार्य है, इसकी जानकारी न होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. दलीप सिंह, राज्य निर्वाचन आयुक्त, हरियाणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed