{"_id":"62f293ffa6bed77d9f3bc3e5","slug":"bambiha-gang-fears-encounter-of-happy-bhullar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: बंबीहा गैंग ने हैप्पी भुल्लर के एनकाउंटर की जताई आशंका, पुलिस ने की गिरफ्तारी की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: बंबीहा गैंग ने हैप्पी भुल्लर के एनकाउंटर की जताई आशंका, पुलिस ने की गिरफ्तारी की पुष्टि
Tue, 09 Aug 2022 10:40 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 09 Aug 2022 10:40 PM IST
सार
बंबीहा गैंग के फेसबुक पोस्ट के बाद मंगलवार को एजीटीएफ के अधिकारियों ने हैप्पी भुल्लर की गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी है। बंबीहा गैंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर हैप्पी भुल्लर के एनकाउंटर की आशंका जताई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
एक सक्रिय गैंगस्टर हैप्पी भुल्लर की कथित गिरफ्तारी को लेकर उसका गैंग इतना भयभीत हो गया है कि उसने सोशल मीडिया पर गैंगस्टर की फोटो अपलोड करते हुए उसके एनकाउंटर की आशंका जताई है। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कट्टर दुश्मन दविंदर बंबीहा गैंग के गैंगस्टर हैप्पी भुल्लर को पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने गिरफ्तार कर लिया है। यह दावा बंबीहा गैंग ने सोशल मीडिया पर हैप्पी भुल्लर की फोटो अपलोड कर किया।
विज्ञापन
बंबीहा गैंग ने सोशल मीडिया पर हैप्पी भुल्लर की तस्वीर के साथ यह लिखा है कि हैप्पी को दो दिन पहले पंजाब पुलिस की एजीटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया था लेकिन अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं बताई गई है। गैंग की ओर से अपनी पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करने का आग्रह करते हुए आशंका जताई गई है कि ‘हमें पुलिस पर शक है कि वह हमारे भाई हैप्पी भुल्लर का एनकाउंटर कर सकती है।’
विज्ञापन
गैंग की ओर से इस पोस्ट को समाचार चैनलों से भी शेयर करने को कहा गया है, जिससे यह पता लग सके कि हैप्पी भुल्लर पुलिस के कब्जे में किस हालत में है। गैंग की ओर से पोस्ट में लिखा गया है कि ‘सबका हिसाब होगा, बाकी हम देख लेंगे।’ अंत में दविंदर बंबीहा ग्रुप, टिलू ताजपुरिया ग्रुप और कौशल चौधरी ग्रुप के नाम लिखे गए हैं।
विज्ञापन
एजीटीएफ ने गिरफ्तारी की पुष्टि की
बंबीहा गैंग द्वारा हैप्पी भुल्लर की गिरफ्तारी के बारे में फेसबुक पोस्ट शेयर करने के बाद मंगलवार को एजीटीएफ के अधिकारियों ने हैप्पी भुल्लर को गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि कर दी है। हालांकि अधिकारियों ने यह नहीं बताया है कि भुल्लर को कहां से गिरफ्तार किया गया है। एजीटीएफ के अनुसार हैप्पी भुल्लर एक घोषित अपराधी है।