फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Balloon with Pakistan flag found in Fatehabad of Haryana

Haryana: हरियाणा के फतेहाबाद में अचानक उतारा पाकिस्तान का 'जहाज', इलाके में फैली सनसनी, जानें पूरा मामला

Thu, 02 Nov 2023 09:46 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 02 Nov 2023 09:46 PM IST
सार

सदर थाना प्रभारी यादविंद्र सिंह ने बताया कि खेत में मिले गुब्बारे को कब्जे में ले लिया गया है। उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत करवाया गया है। आगामी पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
Balloon with Pakistan flag found in Fatehabad of Haryana
जहाजनुमा गुब्बारा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गांव भूथन कलां के खेतों में गुरुवार की देर शाम को एक जहाजनुमा गुब्बारा उतरा। इसमें पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) लिखा है। गुब्बारे के ऊपर पाकिस्तान का झंडा भी लगा है। इससे एकबारगी गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर गुब्बारे को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव भूथन कलां के किसान सुरेश कुमार के खेत में हवाई जहाजनुमा एक गुब्बारा फंसा मिला। ग्रामीणों के अनुसार यह गुब्बारा उड़ते हुए यहां आया और इसके पीछे बंधी रस्सी खेत में फंस गई। इसके बाद गुब्बारा यहां अटक गया। इस गुब्बारे पर पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस का लोगो बना है। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने गुब्बारे में कब्जे में लिया और ग्रामीणों से जानकारी हासिल की। पुलिस अब इस पड़ताल में जुट गई है कि यह गुब्बारा कहां से आया? खुफिया तंत्र को भी सक्रिय किया गया है। यह भी जांच की जा रही है कि क्या वास्तव में यह गुब्बारा पाकिस्तान से आया है, या यहीं पर इसको बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अलग-अलग एंगल से जांच में जुट गई है। पुलिसकर्मियों का मानना है कि कई बार पाकिस्तान से उड़े सामान्य गुब्बारे भी सीमावर्ती भारतीय इलाकों में आ जाते हैं। मगर इस गुब्बारे के उड़ने के पीछे क्या उद्देश्य हैं, इसका पता अभी नहीं लग पाया है। सदर थाना प्रभारी यादविंद्र सिंह ने बताया कि खेत में मिले गुब्बारे को कब्जे में ले लिया गया है। उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत करवाया गया है। आगामी पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed