फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Baljit Singh Daduwal has been elected as the president of Haryana Sikh Gurdwara Management Committee

हरियाणा: गुरुद्वारा श्री दमदमा साहिब जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल बनें एचएसजीपीसी के नए अध्यक्ष

Thu, 13 Aug 2020 08:17 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गुहला-चीका (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुहला-चीका (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 13 Aug 2020 08:17 PM IST
सार

  • जगदीश सिंह झींडा गुट के उम्मीदवार को दो वोटों से हराया
  • दादूवाल बोले- सिखी के प्रचार के लिए काम करूंगा 
  • गुरुद्वारा दमदमा साहिब जत्थेदारी से इस्तीफा देने की जताई इच्छा
  • दिन भर चले आरोप-प्रत्यारोपों पर कड़ी सुरक्षा के बीच हुए चुनाव

विज्ञापन
Baljit Singh Daduwal has been elected as the president of Haryana Sikh Gurdwara Management Committee

विस्तार

हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष पद पर गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच हुए चुनाव में बलजीत सिंह दादूवाल दो वोट से विजयी रहे। छठी एवं नौंवी पातशाही गुरुद्वारा में हुए चुनाव में दादूवाल को 36 में से 19 व झींडा गुट के जसबीर सिंह खालसा को 17 वोट मिले।

विज्ञापन


दिन में पांच सदस्यों के वोट डालने के अधिकार को लेकर की गई आपत्ति पर दो घंटे से भी अधिक समय तक चुनाव रुका रहा। लेकिन जब बलजीत सिंह दादूवाल ने 19 समर्थकों की मीडिया के सामने परेड करवाई तो प्रशासन ने वोटिंग करवा दी और अंत में दादूवाल विजयी रहे। 
विज्ञापन


वहीं चुनाव को लेकर छठी एवं नौंवी पातशाही गुरुद्वारे के चारों ओर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। एसपी शशांक सावन ने भी खुद बूथ का दौरा किया। चुनाव प्रक्रिया ठीक 10 बजे प्रारंभ कर दी गई। एसडीएम गुहला शशि वसुंधरा, एसडीएम कैथल संजय कुमार, डयूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार गुहला प्रदीप कुमार व नायब तहसीलदार गुहला वीरेन्द्र शर्मा ने पोलिंग बूथ पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव में 12 बजकर 40 मिनट तक 36 में से 27 सदस्यों द्वारा वोट डाल दी गई। इसी बीच जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल ने चुनाव अधिकारी दर्शन सिंह बराड़ी पर दूसरे दल को वोट करवाने के आरोप लगाए। उन्होंने लिखित ज्ञापन एसडीएम गुहला व कैथल को सौंपा। ज्ञापन देते हुए उन्होंने कहा कि कुल पांच सदस्य ऐसे हैं, जिन्हें वोट करने का अधिकार नही है लेकिन उनकी वोट चुनाव अधिकारी द्वारा पोल करवा दी गई हैं। जबकि उनके पक्ष में आए 19 सदस्यों में से 7 सदस्यों की वोटें पोल होने से रोकी जा रही हैं।

एसडीएम शशि वसुंधरा व एसडीएम संजय कुमार ने तुरंत वोटिंग रुकवा दी। इसके बाद कमेटी के संविधान को ठीक से पढ़कर फैसला लेने की बात कही। जिसके बाद लगभग 2 बजकर 45 मिनट पर फिर से वोटिंग शुरू करवा दी गई ओर सभी वोट पोल करवा दी गई। 

दोनों उम्मीदवार बुलाए पोलिंग बूथ के ऊपर 
चुनाव के बाद कुछ देर तक फैसला नही सुनाया गया, जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष पोलिंग बूथ में दोनों ही उम्मीदवार ऊपर बुलाए गए। थोड़ी ही देर बाद उम्मीदवार जसबीर सिंह खालसा नीचे आए। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि चुनाव है, एक की जीत तो होनी ही थी और वे दादूवाल को उनकी जीत पर बधाई देते हैं। 

गुरुद्वारा श्री दमदमा साहिब जत्थेदारी पद से इस्तीफे की जताई इच्छा

एचएसजीपीसी चुनाव जीतने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए दादूवाल ने श्री दमदमा टकसाल गुरुद्वारा साहिब में जत्थेदार के पद से इस्तीफा देने की इच्छा जताई। वहां वे किसी भी अन्य साथी को उनके स्थान पर पद नियुक्त किए जाने का स्वागत करेंगे।

वहीं उन्होंने सरकारी तंत्र को चुनाव संपन्न करवाए जाने पर सरकार व प्रशासन का आभार प्रकट किया और मीडिया सहित उन सभी लोगों का भी आभार प्रकट किया जिन्होंने चुनाव में अहम भागीदारी निभाई। उन्होंने कहा कि वे सिखी के प्रचार-प्रसार व सिखों के हितों के लिए काम करेंगे। सुप्रीम कोर्ट में हरियाणा कमेटी का जो केस चल रहा है। उसमें मजबूती से हरियाणा का पक्ष रखेंगे।

वर्ष 2014 में बनीं थी हरियाणा कमेटी
कांग्रेस सरकार में हरियाणा विधानसभा में बने एक्ट के बाद हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी बनी थी। इस कमेटी ने हरियाणा के 53 ऐतिहासिक गुरुद्वारों में से 5 गुरुद्वारों की सेवा संभाल ली थी। इसके बाद शिरोमणि गुरुद्वारा कमेटी सुप्रीम कोर्ट चली गई। तब से यह मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। पहले अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा बनें थे। उन्होंने पिछले दिनों इस्तीफा देकर बलजीत सिंह दादूवाल को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया था। इसके बाद ये चुनाव हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed