फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Balidan diwas in haryana, many buses suffered from this

जाटों के शक्ति प्रदर्शन ने निकाला लोगों का दम, नहीं चल पाई बसें

Mon, 20 Feb 2017 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 20 Feb 2017 09:42 AM IST
विज्ञापन
Balidan diwas in haryana, many buses suffered from this
चंडीगढ़ से रोहतक की 20 बसें रद्द - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा में बलिदान दिवस पर जाट समुदाय की ओर से रोड जाम का असर चंडीगढ़ में भी देखा गया। सेक्टर-17 स्थित बस स्टैंड से रोहतक जाने वाली 50 में से 20 बसें रद्द रहीं। इसके अलावा 30 बसें वाया सोनीपत होकर चंडीगढ़ आईं और इसी रूट से गईं। 
विज्ञापन


बस यात्री सतीश ने बताया कि रोहतक से चंडीगढ़ आने वाली बसों का रूट डायवर्ट होने की वजह से बसें एक घंटे की ज्यादा देरी से चंडीगढ़ बस स्टैंड पर पहुंचीं। इस कारण लोगों को परेशान होना पड़ा। रोहतक से पानीपत के बीच में सफर करने वाले यात्रियों को और भी दिक्कत हुई।
विज्ञापन


रोहतक से बस लेकर आए ड्राइवर पवन ने बताया कि जाटों ने कई जगह पर टैंट और जाम लगा रखे थेे। ऐसे में हरियाणा रोडवेज की तरफ से लिया गया फैसला यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर काफी अहम था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-17 में हरियाणा रोडवेज के बस इंचार्ज रमेश ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से रोहतक जाने वाली बसों का रूट बदल दिया गया था। सीधे रूट में बसें चंडीगढ़ से पानीपत और पानीपत से रोहतक जाती हैं, लेकिन रविवार को सारी बसें पहले सोनीपत गईं और फिर सोनीपत से होकर रोहतक गईं। वापसी में भी बसों का यही रूट रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed